18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बारां में अमंगल: बालाजी के दर्शन और सरिये लेकर लौटती लोगों से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 की हालत नाजुक
Play video

बारां में अमंगल: बालाजी के दर्शन और सरिये लेकर लौटती लोगों से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 की हालत नाजुक

बारां जिले में मंगलवार का दिन दर्दनाक हादसों के नाम रहा। एक के बाद एक तीन सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। सड़कें खून से लाल हो गई तो हाइवे पर रात का सन्नाटा चीत्कारों से गूंज उठा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 22, 2019

-एक के बाद एक तीन हादसे

बारां. जिले में मंगलवार का दिन दर्दनाक हादसों के नाम रहा। एक के बाद एक तीन सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सड़कें खून से लाल हो गई तो हाइवे पर रात का सन्नाटा चीत्कारों से गूंज उठा। जिधर देखों उधर ही लोग घायलों को बचाने में जुटे रहे। जिले में नेशनल हाइवे-27 पर जहां बस-ट्रॉला भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई और 10 जने गंभीर घायल हो गए। वहीं, हरनावदाशाहजी में बारां-नेशनल हाइवे व छबड़ा धरनावदा रोड पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पटल गई। दोनों हादसों में ही करीब 25 लोग गंभीर घायल हो गए। बारां अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक कम पड़ गए। इससे पहले भी यहां कई भीषण हादसे हो चुके हैं।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में बच्चों की पढ़ाई से लेकर खाना-पीना सब कुछ फ्री, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 22 घायल
हरनावदाशाहजी. बारां-अकलेरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सारथल घाटी पर मंगलवार सुबह ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से 14 महिला व 8 बच्चे समेत 22 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस से सारथल चिकित्सालय भर्ती कराया। बाद में वहां से पांच घायलों को अकलेरा (झालावाड़) रैफर किया गया। थाना प्रभारी परमानन्द मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग कवाई थाना क्षेत्र के रींझा गांव से अकलेरा के पास रामपुरिया बालाजी के स्थान पर रसोई करने जा रहे थे। ट्रॉली में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। बाद में पुलिस व ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली को सीधा कराकर घायलों को निकाला तथा चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच जनों को अकलेरा रैफर किया गया।

Read More: कोटा के लोगों का कारनामा: दिन-रात एसी चलाए फिर भी बिजली बचाने में राजस्थान में दूसरे नंबर पर, कैसे, पढि़ए खबर

पुलिस ने बताया कि चमेली बाई गोस्वामी, सुनीता बाई, सोनिया, सुनीता ओमप्रकाश, गुंजन, प्रियांशु, रितिक, गुड्डी बाई, अनिता, प्रेमबाई, मंजू बाई, प्रिया बाई, रामदुलारी, शिमला बाई व चन्द्रकला आदि घायल हो गए। इनमें से चमेली बाई, सुनीता, सुनीता बाई, ओमप्रकाश व प्रेमबाई को अकलेरा रैफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: हत्या या आत्महत्या, आखि‍र 13 फीट ऊंचाई पर कैसे पहुंची लाश, सवालों से पुलिस भी चकराई

इधर, पिता-पुत्र और दामाद घायल
छबड़ा. छबड़ा धरनावदा रोड पर मंगलवार को लोहे के सरियों से भरी मिनी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से तीन जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बारां रैफर किया है। बापचा थाना क्षेत्र के बिशनखेड़ा निवासी गुड्डू अहीर उसका पुत्र राजेश व दामाद हनुवतखेड़ा पार निवासी बंटी अहीर छबड़ा से मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिये भरकर अपने गांव कृषि फार्म हाउस के निर्माण के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में छबड़ा-भुलोन गांव के मध्य घट्टा गांव की घाटी पर असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Good News: अब टायर खुद बताएंगे कि वे फटने वाले हैं…कैसे पढि़ए खास खबर

ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे हुए तीनों जनों को काफी मशक्कत से बाहर निकाला। मोतीपुरा थर्मल से लौट रहे भाजपा नेता निरंजन शर्मा ने तीनों घायलों को अपनी कार से लाकर स्थनीय अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में बंटी अहीर के दोनों पैर टूट गए। वह ट्रैक्टर चला रहा था। चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उपचार के लिए बारां रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर बापचा पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई थी।