19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: कोटा में निजी बस और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार भिडंत, 20 यात्री घायल, मची चीख पुकार

kota news, kota Crime news, Road Accident: रावतभाटा में कोटा रोड पर ट्रेलर और निजी बस में जोरदार भिडंत हो गई। 20 यात्री घायल हो गए।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 15, 2019

Road Accident

कोटा में निजी बस और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार भिडंत, 20 यात्री घायल, मची चीख पुकार

रावतभाटा. कोटा रोड पर जावराकलां के पास रविवार को एक ट्रेलर व निजी बस की भिड़न्त हो गई। ( trailer truck-bus accident ) इससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। ( 20 passengers injured ) घायलों का रावतभाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ( Rawatbhata Hospital ) उपचार किया गया। जबकि दो घायलों को कोटा रैफर किया है। घायलों में अधिकांश युवा बाहरी क्षेत्र के हैं, जो रावतभाटा सीआईएसएफ कैम्प ( Rawatbhata CISF Camp ) में चल रही भर्ती परीक्षा में सम्मलित होने आए थे।

Read More: रीढ़ की हड्डी टूटी होने पर भी पूनम को अस्पताल से निकाला तो कोटा में मचा बवाल, कलक्टर के दखल बाद किया भर्ती

जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे जावराकलां गांव के पास कोटा से रावतभाटा आ रही एक निजी बस तथा रावतभाटा से कोटा जा रहे ट्रेलर में भिड़न्त हुई। बस में सवार लोगों ने बताया की तेज गति से जा रहे ट्रेलर चालक ने सामने से बस को आता देख जैसे ही ब्रेक लगाए, ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच आ गया और दोनों वाहन टकरा गए। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-चिल्लाहट मच गई। यात्रियों के सिर व मुंह पर चोटें आई। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बूलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

Read More: 150 फीट गहरी तीस्ता नदी में बहे अमन का शव बूंदी पहुंचा, मां की चित्कार से कांप उठा कलेजा, शहर में छाया मातम

यह हुए घायल

दुर्घटना में बस में सवार नागणी निवासी निरी बाई (30) तथा अलवर निवासी खुशीराम (20) को कोटा रैफर कर दिया। वहीं कोटा कोटड़ी निवासी कलावती (48), रावतभाटा चर्च बस्ती निवासी सलीम (60), सुठाला निवासी दुर्गालाल (34), रावतभाटा निवासी जमीला (34), उदयपुर निवासी सुनिल स्वामी (27), अलवर निवासी सचिन (18), रावतभाटा निवासी पूजा भारती (27), जयपुर निवासी अंकित (20), दौसा निवासी दशरथ मीरवाल, रावतभाटा निवासी तरकीन, रावतभाटा निवासी शारदा (50), कोटा निवासी मंजु (25), रावतभाटा आरपीएस निवासी नेमीचन्द मोयल, जयपुर निवासी मनोहर बैरवा, अलवर निवासी कुलदीप मीणा, रावतभाटा रामपुरा मोहल्ला निवासी सायरा बी, जावराकलां निवासी तुलसीबाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया गया।