22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन
Play video

एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन

कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण एक और दो मई को कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 30 Apr 2018, 7:31 PM IST

कोटा . कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण एक और दो मई को कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 05614 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 05613 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 59837 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर और गाड़ी संख्या 59840 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर निरस्त रहेगी।

Read More: देखिए कोटा में 125 साल पहले कैसे लिखे जाते थे निकाहनामें, जर्जर कागजों में आज भी कायम है निशानियां

वहीं 1 मई को गाड़ी संख्या 59838 कोटा-झालावाड़ पैसेंजर सुबह 7.15 बजे डकनिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 59831 वडोदरा-कोटा पैसेंजर रात 10.10 बजे डकनिया स्टेशन पर आकर समाप्त होगी। गाड़ी संख्या 19808 जयपुर-कोटा एक्सप्रेस सुबह 5.10 गुडला स्टेशन पर भी दो मिनट के लिए ठहरेगी।

Read More: JEE Mains result 2018: किसी भी पल जारी हो सकता है रिजल्ट, देखिए इस बार कोटा कोचिंग से कितने टॉपर एडवांस में होंगे सलेक्ट?

19659 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस मध्यरात्रि 12.45 बजे कोटा जंक्शन नहीं आकर परिवर्तित मार्ग सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 18214 जयपुर-दुर्ग राज 1.30 बजे और 19608 अजमेर-कोलकाता एक्सप्रेस रात 2.10 बजे कोटा नहीं आकर सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी।

Read More: अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों को बेरहमी से पीटा फिर कमरे में बंद कर लात-घूसों से धुना

ये ट्रेन कोटा जंक्शन से ही चलेंगी

गाड़ी संख्या 12181/12182 दयोदय एक्सप्रेस आगामी 1, 2 एवं 3 मई को कोटा स्टेशन पर ही आएगी और प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का आगामी 1, 2 एवं 3 मई को कोटा स्टेशन से ही परिचालन किया जाएगा