इधर, शुक्रवार दोपहर कम्पनीज ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी शर्मा, हड़ताल प्रवक्ता निगम शर्मा के नेतृत्व में व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करवाने व हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की। इस पर सैनी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता कर मांगें मनवाने, हड़ताल समाप्त करवाने का आश्वासन दिया।