19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार खुद झूल गया फंदे पर!, 2 दिन से कमरे में बंद थी खून से सनी लाशें

बूंदी जिले के सुमेरगंजमंडी में एक घर में पति-पत्नी और मासूम बेटे की सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 01, 2019

Triple Murder

पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार खुद झूल गया फंदे पर!, 2 दिन से कमरे में बंद थी खून से सनी लाशें

बूंदी.इंद्रगढ़. इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंजमंडी में मंगलवार को एक घर में पति-पत्नी और मासूम बेटे की सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है। यहां एक कमरे में मुकेश मीणा (35) फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी कोमल (30) और बेटा आकाश (10) के शव दूसरे कमरे में लहुलूहान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि तीनों की मौत करीब 48 घंटे पहले हो चुकी थी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसपी ममता गुप्ता, उप अधीक्षक ओमप्रकाश कंजोलिया ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने प्रथमदृष्टया माना है कि मुकेश ने ही पत्नी और बेटे की हत्या की और बाद में खुद ने भी फंदा लगा लिया।

Update:बूंदी में ब्रिटिश नागरिक की दर्दनाक मौत से दूतावास में हड़कम्प, दो दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम

परिचितों ने बताया कि मुकेश इन दिनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके माता-पिता पास ही दौलतपुरा गांव में रहते हैं। सुबह छोटा भाई अजय मुकेश से मिलने आया तो उसे घर पर ताला लगा दिखा। खिड़की से भीतर झांककर देखा तो बदबू आई। उसने आस-पास के लोगों की मदद से चैनल गेट का ताला तोड़ा। अंदर निर्माणाधीन कमरे में मुकेश फंदे से झूलता दिखाई दिया। उसके हाथ खून से सने थे।

Read More: कुल्फी लेने घर से निकला मासूम को रोडवेज ने कुचला, कलेजे के टुकड़े को लहुलूहान देख चित्कार उठे मां-बाप

कपड़ों पर कई जगह खून के धब्बे लगे थे। भीतर ताला लगा था, जिसे खोला अंदर एक कमरे में पत्नी कोमल और आकाश के शव पड़े थे। दोनों के शरीर खून से सने हुए थे। सिर से खून बह रहा था। दोनों के गले में एल्युमिनियम का तार था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके के हालात देख मान रही है कि पति ने ही पत्नी और बेटे की हत्या की है। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर वारदात का कारण पता लगा रही है।