21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पीड से कोटा से बूंदी जा रही कार हाइवे पर 4 बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक

वेदांता कॉलेज व बल्लोप के बीच सोमवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाली प्लॉट की दीवार से जा टकराई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Dec 18, 2018

Road Accident

स्पीड से कोटा से बूंदी जा रही कार हाइवे पर 4 बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक

तालेड़ा (बूंदी). हाई-वे 52 पर वेदांता कॉलेज व बल्लोप के बीच सोमवार को दोपहर बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाली प्लॉट की दीवार से जा टकराई। कार में दो छात्र-दो छात्राएं सवार थे। छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों छात्राएं गंभीर घायल हो गई। उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोटा से बूंदी की ओर से एक कार तेजी से आ रही थी। वेदांता कॉलेज से कुछ आगे कार सड़क से नीचे उतर गई और दीवार से जा टकराई।

Read More: सावधानï! कोटावासियों छत पर टहलने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, कहीं आप तो नहीं उनके निशाने पर

कार में कोटा श्रीनाथपुरम् निवासी श्यामसुंदर नागर (21), कोटा किशनपुरा नयागांव तकिया निवासी पवन कुमार नागर (24), बूंदी के गैस गोदाम माटूंदा रोड निवासी पूजा कहार (20) व दिव्या कहार (17) सवार थे। श्यामसुंदर एवं पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पूजा व दिव्या बेहोश हो गई। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। बाद में एम्बुलेंस की मदद से कोटा भेजा।


कई बार पलटी कार
कार की गति इतनी तेज थी कि करीब 15-20 फीट तक फिसलती चली गई। बाद में तीन-चार बार पलटी खाकर हाइवे से नीचे दीवार से जा टकराई।

Read More: तलवार से भी तेज है उसकी धार, पलभर में काट गई व्यापारी की गर्दन, खून देख सहम गया कोटा का यह बाजार

इधर, कार ने बालक को कुचला
रामगंजमंडी. रामगंजमंडी-ऊंडवा मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से एक बालक की मृत्यु हो गई और कार चालक सहित तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मंडा निवासी पप्पूसिंह व देवेन्द्र सिंह (13) पुत्र गोरधन सिंह रावली के माल में गाय चराकर दोपहर साढ़े तीन बजे लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज गति आ रही कार ने गाय व देवेन्द्र सिंह को टक्कर मारी। दोनों का मौके पर ही दम टूट गया। हादसे में पप्पूसिंह तथा चालक अमन व एक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया जहां से कार चालक अमन को झालावाड़ रैफर किया गया है।