18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप में जोरदार भिडंत, 7 फीट हवा में उछली बोलेरो दो टुकड़ों में बंटी, 2 युवकों की मौत, 4 की हालत नाजुक
Play video

ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप में जोरदार भिडंत, 7 फीट हवा में उछली बोलेरो दो टुकड़ों में बंटी, 2 युवकों की मौत, 4 की हालत नाजुक

बारां जिले के अटरू कस्बे में गुरुवार अल सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो जीप में जोरदार भिडंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 16, 2019

बारां. बारां जिले के अटरू कस्बे में गुरुवार अल सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो जीप में जोरदार भिडंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 4 जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अटरू अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर किया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो 7 फीट हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरी। इससे जीप के दो टुकड़े हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की।

Read More: चौंकाने वाला खुलासा: दुनिया में सबसे ज्यादा बाल विवाह भारत में, राजस्थान सबसे आगे, 16 जिले बेहद संवेदनशील

जानकारी के अनुसार गुरुवार अलसुबह तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अटरू से कवाई की ओर जा रही थी। इसी दौरान जीप कवाई से अटरू की ओर आ रही थी। तभी जवाहर नवोदय स्कूल के पास दोनों में आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। इसमें बोलेरो सवार महावीर मीणा व गोलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने अटरू अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया गया। जहां सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

OMG: शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने दहेज में मांगे 5 लाख तो दुल्हन ने दहेज लोभी को दिया करारा जवाब

बालेरो के उड़े परखच्चे, दो भागों में बंटी जीप
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप की भिडंत इतनी जोरदार थी कि बोलेरो 7 फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। तेज धमाके के साथ सड़क पर गिरने से जीप के दो टुकड़े हो गए। जीप की छत अलग होकर सड़क से 200 मीटर दूर जा गिरी। इसमें 6 जने बूरी तरह फंस गए। चीख-पुकार सुन राहगीरों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अटरू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो जनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बारां रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या, तलवारें, गंडासे और कुल्हाड़ी से काट खेत में फेंक गए खून से सनी लाश

गमगीन महौल में हुआ अंतिम संस्कार
गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। शोकाकुल परिजनों की चीतकार से ढाढस बंधाने पहुंचे ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा। उनकी आंखों से भी आंसू बह निकले। पूरे गांव में मातम छा गया।