6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मैक तस्कर से दोस्ती, एसपी का गनमैन और थाने का चालक निलंबित

कोटा. अवैध मादक पदार्थ पकडऩे के मामले में झालावाड़ पुलिस का दोहरा चरित्र सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले सोमवार को स्मैक रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह खबर तो सार्वजनिक की, लेकिन इसी मामले में संलिप्त पाए गए दो पुलिसकर्मियों की बात छिपा गए। इनमें एक एसपी का गनमैन शामिल है। एसपी ने उसी दिन दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने इसकी भनक तक नहीं लगने दी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jan 06, 2021

कर्नाटक : पुलिस निरीक्षक, दो कांस्टेबल निलंबित

,

कोटा. अवैध मादक पदार्थ पकडऩे के मामले में झालावाड़ पुलिस का दोहरा चरित्र सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले सोमवार को स्मैक रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह खबर तो सार्वजनिक की, लेकिन इसी मामले में संलिप्त पाए गए दो पुलिसकर्मियों की बात छिपा गए। इनमें एक एसपी का गनमैन शामिल है। एसपी ने उसी दिन दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने इसकी भनक तक नहीं लगने दी।

यह था मामला
कोतवाली थाना पुलिस ने 4 जनवरी को 5 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक के साथ आरोपी सत्यनारायण को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 8 जनवरी तक पीसी रिमांड पर लिया। इसी मामले में संलिप्त पाए जाने पर एसपी के गनमैन विकास व मंडावर थाने के चालक रामदेव विश्नोई को 4 जनवरी को ही सस्पेंड कर दिया गया।

परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण की रामदेव विश्नोई और गनमैन विकास से पुरानी दोस्ती है। तीनों अक्सर एक साथ उठते-बैठते हैं। सत्यनारायण तो दूध का धंधा करता है। स्मैक के मामले में सस्पेंड हुए इन दोनों पुलिसकर्मियों ने ही उसे फंसाया है।

सस्पेंड क्यों किया पता नहीं
मंडावर थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि चालक रामदेव विश्नोई को सस्पेंड किया गया है, लेकिन क्यों किया इसकी जानकारी पता नहीं। वहीं कोतवाली थानाधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

दोनों पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई
गिरफ्तार आरोपी सत्यनारायण का मोबाइल चैक करने पर पुलिसकर्मी रामदेव विश्नोई व विकास के व्हाट्सएप पर एक दूसरे को लड़कियों के फोटो, अवैध मादक पदार्थ से संबंधित जानकारी व पैसे का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। इस मामले में संलिप्तता पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से दोनों को सस्पेंड किया गया है।
-डॉ. किरण कंग सिद्धू, पुलिस अधीक्षक, झालावाड़