18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आखि‍र नारी शक्ति के आगे झुकी सरकार, हटाई देशी शराब की दुकान, अब अंग्रेजी के लिए संघर्ष जारी
Play video

आखि‍र नारी शक्ति के आगे झुकी सरकार, हटाई देशी शराब की दुकान, अब अंग्रेजी के लिए संघर्ष जारी

कोटा में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का आंदोलन तेज होता हुआ देख आखिरकार प्रशासन झुक गया और दो देशी शराब की दुकानें हटा दी गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 08, 2019

कोटा. संतोषी नगर में पिछले सात दिन से महिलाएं शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं। महिलाओं के आंदोलन के दबाव में रविवार को आखिरकार आबकारी, पुलिस तथा प्रशासन ने देशी शराब की दो दुकानें हटाने का ऐलान कर दिया। आंदोलित महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक कह दिया कि जब तक अंग्रेजी शराब की दुकान यहां से नहीं हटेगी, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगी।

Read More: कोटा में पीएम पर बरसे राजस्थान के मंत्री: कहा-अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेहरू जैसा मुकाम हासिल करना मोदी के बस की नहीं

अंधड़ में भी महिलाएं धरना स्थल पर जमी रही। स्थिति यह थी कि टेंट उडऩे लगा तो महिलाएं टेंट पर लेट गई। धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने सोमवार को गणगौर होने के कारण धरना स्थल पर ही गुणे व पकवान बनाए। एक-दूसरे को मेहंदी लगाई। संतोषी नगर क्षेत्र में लगी देसी शराब की एक दुकान हटा दी व एक को स्थानान्तरित कर दिया है, लेकिन अब महिलाएं अंगे्रजी शराब की दुकानें हटाने के लिए धरने पर डटी हैं।

Read More: 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से कोटा में चली हवा, 3 मिनट में रेत का बवंडर मचा गया तबाही, जड़ समेत उखड़ा 40 साल पुराना पेड़

अवैध शराब का कारोबार
महिलाओं ने बताया कि शराब की चार दुकानें होने से यहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। रात 8 बजे बाद यहां अवैध शराब बेचते हैं। इसके चलते देर रात तक यहां शराबियों का जमघट रहता है। शराबी पुलिया व नाले की दीवारों पर बैठकर शराब पीते हैं। हस्ताक्षर अभियान आज से : महिलाओं द्वारा सोमवार से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस नेता राखी गौतम के नेतृत्व में सोमवार को धरना स्थल पर करीब 5 हजार महिला-पुरुषों द्वारा हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। इससे प्रशासन इन दुकानों को वहां से हटाने के लिए कार्रवाई करेगा। रविवार को कबीर आश्रम के संत भी आए और उन्होंने महिलाओं का समर्थन किया।

Read More: तकनीकी शिक्षा मंत्री का पीएम पर तीखा हमला, बोले- नेहरू से बड़ा दिखना चाहते हैं मोदी जो नकल से मुमकिन नहीं

धरना स्थल पर गणगौर की तैयारियां
महिलाओं ने धरना स्थल पर ही गणगौर की तैयारियां की, गुणे बनाए, मेहंदी लगाई। महिलाओं ने बताया कि गणगौर पर भी आंदोलन जारी रहेगा। शराब की दुकानें बस्ती के घरों को बर्बाद कर रही हैं। संतोषी नगर में घुसने के मार्ग में ठेके होने से मजदूर यहां से शराब खरीदते हैं। कई घर शराब के आदी पुरुषों के चलते बर्बाद हो गए। इसके अलावा अब नई पीढ़ी के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बस्ती में कई पुरुष महिलाओं की मजदूरी तक के रुपए छीनकर शराब पी जाते हैं। ऐसे में दुकानें बंद होने तक धरना जारी रहेगा।

Read More: कांग्रेस के मंत्री ने पीएम पर कसा तंज: कहा-मोदी को एक और मौका देना मतलब देश का बड़ा नुकसान करना

महिलाओं की पीड़ा दूर हो
यदि मोहल्ले की महिलाओं को शराब की दुकानों से दिक्कत है तो प्रशासन को निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर उन्हें हटा देना चाहिए। मैं भी यही चाहता हूं कि महिलाओं की पीड़ा दूर की जाए।
शांति धारीवाल, स्वायत्त शासन मंत्री

navratri special: झैठाल माता ने राजस्थान के इस गांव को कर दिया नशा मुक्त, 350 परिवार नहीं छूते तम्बाकूयुक्त सामग्री

संतोषी नगर में लगी अंगे्रजी शराब की दोनों दुकानें वैधानिक रूप से लगी हुई हैं। ऐसे में आबकारी विभाग उन्हें नहीं हटा सकता। देसी शराब की एक दुकान हटा दी है, जबकि दूसरी स्थानान्तरित कर दी गई है।
अमरजीत सिंह, अतिरिक्त जिला आबकारी अधिकारी


देसी शराब की दो दुकानें हटाई जा चुकी हैं। इस बारे में थानाधिकारी व महिला पुलिस की ओर से महिलाओं से समझाइश की गई। वहां स्थित अंगे्रजी शराब की दो दुकानें वैधानिक रूप से सही हैं। महिलाओं को वस्तुस्थिति को समझना चाहिए तथा अब धरना समाप्त कर देना चाहिए।
दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक, कोटा सिटी