17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Watch: मछली पकडऩे गए 2 दोस्त चंबल के टापू पर फंसे, पूरी रात आंखों में कटी, 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला
Play video

Watch: मछली पकडऩे गए 2 दोस्त चंबल के टापू पर फंसे, पूरी रात आंखों में कटी, 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला

Heavy Rain, Kota Barrage: कोटा जिले के निमोदा-हरिजी गांव में स्थित चामला टापू पर फंसे दो युवकों को 24 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 13, 2019

कोटा. सुल्तानपुर. कोटा जिले के दीगोद थाना क्षेत्र के निमोदा-हरिजी गांव में स्थित चामला टापू पर गुरुवार दोपहर को कोटा से मछली पकडऩे आए दो युवक पानी में फंस गए। जिन्हें शुक्रवार दोपहर 4 बजे एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। युवकों को पूरी टापू पर बितानी पड़ी।

Read More: कोटा में तूफानी हवाओं ने मचाई तबाही, अनंत चतुर्दशी जुलूस में मची अफरा-तफरी, 2 लोग घायल, कई पेड़ धराशाही

जानकारी के अनुसार कोटा के रंगतालाब निवासी अनीस व सलमान गुरुवार दोपहर तीन बजे शहर से मछली पकडऩे 30 किमी दूर चामला टापू पर गए थे। शाम पांच बजे कोटा बैराज के 15 गेट खोल दिए गए। इससे नदी-नाले उफन गए और टापू के चारों ओर पानी की जबरदस्त आवक से युवक टापू पर फंस गए। रात तक पानी का बहाव कम नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें पूरी रात टापू पर काटनी पड़ी।

Read More: कोटा में दिन में हुई रात, तेज हवा के साथ बारिश से धराशाही हुआ अनंत चतुर्दशी का 70 फीट ऊंचा स्वागत द्वार, 2 बच्चों की बची जान

प्रशासन को भी इसकी सूचना नहीं लगी। शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से दीगोद पुलिस व एसडीएम को टापू पर युवकों के फंसे होने की सूचना मिली। इस पर एसडीएम जब्बर सिंह व थाना प्रभारी नंद सिंह मौके पर पहुंचे और कोटा से सिविल डिफेंस की टीम बुलाई। एक घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने से टीम ने हाथ खड़े कर दिए। दोपहर 3 बजे करीब एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शाम 4 बजे टीम ने रेस्क्यू कर चंद मिनटों में ही दोनों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

BIG News: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से राजस्थान में हाई अलर्ट, कोटा बैराज के 14 गेट खोले, बस्तियां डूबी, बाढ़ जैसे बने हालात

नदी तक ट्रैक्टर में पहुंचे अधिकारी
चामला टापू तक पहुंचने के लिए निमोदा-हरिजी गांव में से होकर गुजरना पड़ता है। यहां पक्की सड़क नहीं होने से टापू मार्ग पर कीचड़ हो रहा है। ऐसे में पुलिस व रेस्क्यू टीम को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे उन्हें नदी के किनारे तक पहुंचाया। जहां एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर युवकों को टापू से सुरक्षित निकाला।