
कोटा. एरोड्राम सर्किल पर यातायात की समस्या से निदान दिलाने के लिए नगर विकास न्यास की ओर से बनाए गए प्लान के क्रियान्वयन होने के बाद हर रोज करीब डेढ़ लाख वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। न्यास की ओर से कराए सर्वे के अनुसार अभी एरोड्राम सर्किल से हर घंटे 6300 वाहन गुजरते हैं। इस तरह 24 घंटे में करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं। झालावाड़ से स्टेशन रोड की ओर हर घंटे औसत 3300 वाहन आते-जाते हैं।
24 घंटे में करीब 79,200 वाहन गुजरते हैं। वहीं, डीसीएम की ओर से सीएडी की ओर हर घंटे औसत 3000 हजार वाहन गुजरते हैं। 24 घंटे में यहां से 72000 वाहनों को रोजाना आवागमन है। इस तरह से शहर के तीन चौराहें से करीब 3 लाख 52 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। एरोड्राम सर्किल पर डीसीएम की ओर से सीएडी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अण्डरपास का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। इस पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
Read More: सांसद की चेतावनी से केईडीएल में मचा हड़कंप, बिरला बोले- प्राइवेट बिजली कम्पनी को कोटा से भगाकर रहेंगे
अंतिम रूप देने से पहले आज लेंगे सुझाव
स्वायत्त शासन मंत्री की पहल पर न्यास ने तीन चौराहों पर आमूलचूल बदलाव करने की योजना बनाई है। इस पर करीब 150 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। योजना को अंतिम रूप देने से पहले इन तीनों योजनाओं को मंगलवार को शाम 7 बजे न्यास के श्रीनाथपुरम् स्थित ऑडिटोरियम में व्यापारी और आमजन के समक्ष रखा जाएगा। विशेषज्ञ अपना प्लान बताएंगे और सुझाव लेंगे। यहां एरोड्राम चौराहा, नयापुरा चौराहा और अंटाघर चौराहे पर यातायात की समस्या के निदान के लिए बनी योजना का प्रजेंटेशन दिया जाएगा।
Read More: बड़ी खबर: अब दिल और दिमाग पर हमला कर रही गर्मी, राजस्थान में ब्रेन अटैक से युवक की मौत, रोजाना 4 लोगों को ब्रेन हैमरेज
ये है योजना
नयापुरा स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहा पूरी तरह बदल जाएगा। यहां यातायात की समस्याओं का समाधान करते हुए आवासों, दुकानों और चौराहे में बदलाव किया जाएगा। प्रतिमा की ऊंचाई भी बढ़ेगी। अंटाघर चौराहे पर अण्डरपास बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां अभी ट्रेफिक लाइटें लगी है, जिन्हें हटा दिया जाएगा। इस चौराहे से बारां, जयपुर, स्टेशन और झालावाड़ रोड की ओर जाने वाले वाहन सहजता से गुजर सकेंगे। एरोड्राम सर्किल पर यातायात की समस्या का निस्तारण करने के लिए दो अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। योजना के अनुसार जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अंडरपास को इस तरह बनाया जाएगा कि चौराहे से स्टेशन, झालावाड़ रोड, डीसीएम रोड और घोड़े वाला सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों को दिक्कत नहीं होगी।
Weather Update : आसमान से बरस रहे अंगारे, भट्टी की तरह तपा कोटा, हाड़ौती 47 डिग्री पार
ये रहेंगे मौजूद
योजनाओं के प्रजेंटेशन के दौरान स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मुक्तानंद अग्रवाल, सचिव भवानी सिंह पालावत, विशेषाधिकारी आर.डी. मीना, अतिरिक्त मुख्य अभियंता ओ.पी. वर्मा सहित कई इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे और प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
Read More: शराब ठेकेदारों से 60 हजार महीना और तस्करों से 5 हजार रोजाना वसूलती है कोटा पुलिस, पढि़ए देसी और अंग्रेजी का क्या है रेट कार्ड
एक साल में 28 प्रोजेक्ट की डीपीआर बनेगी
अभी तीन प्रोजेक्ट का प्रारूप तैयार हुआ है, इसलिए इन्हीं के बारे में चर्चा होगी, लेकिन शहर में करीब 28 प्रोजेक्ट शुरू होंगे। एक साल में सभी प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार होकर कार्य शुरू हो जाएगा। शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
शांति धारीवाल, स्वायत्त शासन मंत्री