18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
गुजरात से इलाहबाद जा रही परिवार की जीप 10 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 घायल, 3 की हालत नाजुक
Play video

गुजरात से इलाहबाद जा रही परिवार की जीप 10 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 घायल, 3 की हालत नाजुक

बारां जिले में नेशनल हाइवे-27 पर रविवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में इलाहबाद जा रही जीप अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परि‍वार के पांच लोग घायल हो गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 05, 2019

कस्बाथाना.(बारां). बारां जिले में नेशनल हाइवे-27 पर रविवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में इलाहबाद जा रही जीप अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने कस्बाथाना अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक के बाद तीन जनों को गंभीर हालत में बारां अस्पताल रैफर किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से जीप को खाई से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू की।

Read More: दोस्ती के बीच आया जमीन का सौदा तो उतार डाला मौत के घाट, चाकू, तलवारें और गंडासों से काट सड़क पर फेंक गए लाश

जानकारी के अनुसार इलाहबाद के भगवानपुर गांव निवासी जीप चालक मुकेश ने बताया कि उनके बच्चे गुजरात में रहकर पढ़ाई करते हैं। इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां लगी होने से बच्चों को परिवार के साथ गुजरात लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त कस्बाथाना क्षेत्र में राजस्थान की सीमा से सटे नेशनल हाइवे-27 पर अचानक एक बाइक सवार जीप के सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर पुलिस से करीब 10 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इसमें परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से तीन जनों को गंभीर अवस्था में बारां जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Read More: कुर्सी की दौड़: आरटीयू का कुलपति बनने के लिए तमिलनाडु से तेलंगाना तक के प्रोफेसर इंटरव्यू देने पहुंचे जयपुर

यह लोग हुए घायल
गाड़ी चालक मुकेश (40) पत्नी पूजा (37), भाई महेश (38) उनकी दोनों पुत्रियां रिमझिम व मैदनी निवासी घटना में घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए शाहबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुकेश व उनकी दोनों पुत्रियां गंभीर घायल होने पर उन्हें बारां रैफर कर दिया गया।

Read More: हैरतअंगेज फ्रॉड: बेहद गोपनीय तरीके से हो रहा आपका मोबाइल नंबर पोर्ट, भनक तक नहीं लगने दे रही कंपनियां

बाल-बाल बचा परिवार
प्रत्यक्षदर्शी कस्बाथाना निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि बोलेरो इलाहाबाद की तरफ जा रही थी कि अचानक बाइक सवार सामने आ गया। इससे चालक हड़बड़ा गया और जीप असंतुलित होकर हाइवे से नीचे उतर गई और पुलिया से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि गाड़ी पुलिया से नहीं टकराई। इससे परिवार बाल-बाल बच गया। यदि जीप पुलिया से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।