
आज जिस रास्ते से गुजरेंगे धारीवाल वहां की सड़कें होंगी पेरिस जैसी चकाचक, न्यू लुक में नजर आएगा कोटा
कोटा. नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के रविवार को कोटा पहुंचने से पहले उत्तर विधानसभा क्षेत्र को अधिकारी चकाचक करवाने में जुटे हैं। सोमवार को जिस रास्ते से धारीवाल के गुजरने की संभावना है, उन राहों पर सफाई से लेकर आवारा मवेशी नजर नहीं आएं, इस पर फोकस किया गया।
निगम उपायुक्त नरेन्द्र वर्मा ने रविवार को रामपुरा जोन क्षेत्र के इलाके में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सफ ाई, अतिक्रमण, सड़क पर घूमने वाले पशुओं व पशुपालकों तथा चारा विक्रताओं के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता व संबंधित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक व स्वास्थ्य निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वर्मा ने रविवार को सेवन वंडर्स क्षेत्र से अपना दौरा प्रारम्भ किया और जयपुर गोल्डन, बृज टॉकिज, सीवी गार्डन, खेड़ली फ ाटक, भीमगंजमंडी तथा रेलवे स्टेशन तक के मुख्य मार्गों की सफ ाई व्यवस्था व कचरा प्वॉइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बृज टॉकिज के कचरा प्वॉइंट के संबंध में सहायक अभियंता राधेश्याम को निर्देश दिए कि प्वाइंट पर कचरा डम्प करने के स्थान के चारों ओर टीनशेड लगाए जाएं, ताकि कचरा चारों तरफ नहीं फैले।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सतीश मीना को निर्देशित किया कि आम रास्तों पर घूमते पशुओं की रोकथाम के लिए संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षकों व सफ ाई कर्मियों के माध्यम से वार्डवाइज सर्वे कराकर पशु पालकों को सूचीबद्ध किया जाए। उन्हें पशु खुला नहीं छोडऩे के संबंध में नोटिस देकर पाबंद किया जाए। आम रास्तों पर चारा बेचने वालों को चारा नहीं बेचने के लिए पाबंद करने को कहा। रामपुरा जोन क्षेत्र में प्राप्त होने वाली अवैध निर्माण की शिकायतों के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी संबंधित कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता को निर्देश दिए हैं।
शहर की उम्मीदें पूरी करने का प्रयास करेंगे: धारीवाल
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को कोटा आने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, शहर के लोगों की जो उम्मीदें हैं, उन्हें यथासंभव पूरा करने का प्रयास करूंगा। हर व्यक्ति यह सोचता है कि हमारा कोटा विकसित होना चाहिए। इसलिए इस दिशा में पूरा प्रयास करेंगे। जरूरतमंदों को हर संभव इमदाद दी जाएगी। उपज के दाम नहीं मिलने के कारण जिन किसानों ने आत्महत्या की है, उनके सारे कर्ज माफ होना चाहिए। ऐसा प्रयास कर रहे हैं, इसका प्रस्ताव रखा है।
Published on:
07 Jan 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
