
वसुंधरा ने लगाए अमित शाह के रथ के पहिए में ब्रेक
कोटा. भाजपा में आपसी खींचतान के चलते राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा नहीं होने के मामले में पूर्व मंत्री भरत सिंह ने कहा कि हम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का केवल इस बात के लिए स्वागत करते हैं कि उन्होंने अमित शाह के रथ के पहिए को ब्रेक लगा दिए। पूर्व मंत्री सोमवार को बोरखेड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय योग दिवस पर कोटा में होने वाले कार्यक्रम का शहर व देहात कांग्रेस विरोध करेगी ओर इसके चलते २० जून को कलक्ट्री पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सिंह ने कहा कि जिस तरह जनता का पैसा उड़ाया जा रहा है वह गलत हैं। ५ करोड में तो स्कूलों में प्लेग्राउंट का निर्माण किया जाना चाहिए था या किसान जो आत्महत्याएं कर रहे हैं उनकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए था। सिंह ने कहा कि योग दिवस पर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की योजना है लेकिन वल्र्ड रिकॉर्ड ही बनाना है तो कोटा शहर में सांड से मारे गए 11 लोगों का बनाया जाए। कोटा में 1 साल में 11 लोगों की मौत हो जाना किसी भी प्रदेश में वल्र्ड रिकॉर्ड होगा।
एक दूसरे का प्रचार कर भाजपा और रामदेव
सिंह ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम का भाजपा करण किया जा रहा है। बाबा रामदेव सरकार का फायदा उठाकर अपने प्रोडक्ट का प्रचार कर रहे हैं वहीं बाबा रामेदव सरकार के लिए आगामी चुृनाव का प्रयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाइव प्रसारण के माध्यम से जो प्रधानमंत्री का उद्देश्य है डिजिटल इंडिया के तहत घर बैठे ही योग कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी ताकी जनता का पैसा बर्बाद नहीं होता।
उन्होंने कहा कि कोटा में तीन दिवसीय 'ग्रामÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें आम जनता के 19 करोड रुपए खर्च कर दिए गए ओर जो एमओयू हुए उसमें से एक भी धरातल पर नहीं आया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज मीणा, प्रदेश महामंत्री पंकज, मेहता पूनम गोयल, इकराम खान, इंद्रमोहन सिंह, धर्मेंद्र डामी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Published on:
18 Jun 2018 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
