10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: पाताल में समा रहा जल, भयावह होगा कल, कोटा के 70 गांव की आबादी पानी को तरसी

कोटा जिले के दर्जनों गांव व पंचायत स्तर पर भूजल स्तर लगातार घटता जा रहा है। हर साल औसतन सवा मीटर भू-जल स्तर पाताल में समाता जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 26 Apr 2018, 8:20 AM IST

सरकार बोलती— हमने बहुत दिया, पूरी राशि खर्च की; लेकिन हकीकत ये कि लोगों की समस्या जस की तस ही बनी हुई है

सरकार बोलती— हमने बहुत दिया, पूरी राशि खर्च की; लेकिन हकीकत ये कि लोगों की समस्या जस की तस ही बनी हुई है

कोटा . कोटा जिले के दर्जनों गांव व पंचायत स्तर पर भूजल स्तर लगातार घटता जा रहा है। हर साल औसतन सवा मीटर भू-जल स्तर पाताल में समाता जा रहा है। ये सभी के लिए चिंता का कारण बन गया है। वर्ष 2017 में भूजल विभाग सर्वे एवं अनुभाग के आंकडों में कोटा जिले में भूजल स्तर में गिरावट देखी जा रही है। जिले में सांगोद क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित बताया गया है। यहां लगाए गए पीजो मीटर जवाब दे गए हैं। घटता भूजल स्तर भू वैज्ञानिकों के साथ आमजन के लिए भी चिंता का कारण है।

Read More: कोटा के इस गांव में पानी नहीं उठने देता बेटियों की डोलियां, वीरान हो रहा गांव, स्कूल छोड़ मजदूरी कर रहे बच्चे

1200 से 1500 फीट तक पहुंच गया
सांगोद और उसके आस-पास क्षेत्र में 1200 से 1500 फीट तक भू-जल पहुंच गया है। यहां के कुएं बावडिय़ां सूख गए हैं। पिछले दो वर्ष में यहां सर्वाधिक पानी की कमी आई है। सोर्स भी कम होते जा रहे हैं। भू-जल वैज्ञानिक प्रवाल अथइया ने बताया कि सांगोद में गिरते जल स्तर को देखते हुए 30 नए स्थानों को चिह्नित कर पीजो मीटर लगाए जाएंगे, वहीं कोटा शहर में गिरते जल स्तर को देखते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा है, ताकि यहां भी पानी की गिरावट को नापा जा सके।

Read More: पानी के जख्म: कोई खाने को दे जाए, इसलिए दिनभर दरवाजे पर रहती है निगाहें...

करेंगे कारणों की पड़ताल

पिछले 10 साल से कोटा जिले का भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। बरसात होने के बाद भी भूजल स्तर नहीं बढऩा चिंता का कारण है। विभाग भी अब सांगोद, खैराबाद, लाडपुरा में 84 नए स्थनों पर पीजो मीटर लगाकर पानी के स्तर को नापेगा, वहीं कारणों की भी पड़ताल करेगा। भू-जल वैज्ञानिक अथइया ने कहा कि 15 मई से 15 जून तक गिरते जल स्तर क्षेत्रों में लेबल नापा जाएगा।

Read More: कोटा की जमीन में ऐसा क्या छिपा जिसे निकालने बाहर से आ रही स्पेशल मशीनें, पुलिस को भनक तक नहीं

नए कोटा में पानी कम, स्टेशन क्षेत्र में अधिक
नए कोटा में भूजल स्तर कम होता जा रहा है, जबकि स्टेशन क्षेत्र में पानी की प्रचूर मात्रा है। यहां पानी में गिरावट देखने को नहीं मिल रही। स्टेशन का पटरीपार व उसके आस-पास के क्षेत्र में 15 फीट पर ही पानी है। जबकि नए कोटा में 50 से 100 फीट तक भूजल स्तर है।