
कोटा में अथाह पानी पर लोगों को कीमत पता नहीं, जलदाय विभाग भी लापरवाह
रणजीत सिंह सोलंकी. हेमंत शर्मा @ कोटा.
भीषण गर्मी में शहर और आसपास के गांवों में पानी ( Water crisis ) के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक-एक बूंद के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति ऐसी है कि एक बाल्टी पानी का बंदोबस्त करना पानी ( water crisis in rajasthan ) की जंग जीतने जैसा साबित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ शासन-प्रशासन और लोगों की लापरवाही से कोटा शहर में 120 एमएलडी पानी व्यर्थ ( Waste water in kota ) बह जाता है। जो कुल जलापूर्ति का 30 फीसदी से अधिक है। यदि इस पानी का पीने का सदुपयोग किया जाए तो रोजाना चार लाख से अधिक लोगों की प्यास बुझाई जा सकती है। यानी कोटा में इतना पानी व्यर्थ बह जाता है जिससे भीलवाड़ा ( bhilwara ) जैसे शहर की प्यास बुझाई जा सके। सूत्रों के मुताबिक जलदाय विभाग की जर्जर पाइप लाइनों ( leakage water pipelines ) से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। पुराने कोटा से लेकर नए शहर की पाइप लाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। कई जगहों पर तो व्यर्थ बहने वाले पानी ने नाले का रूप ले लिया है। जलदाय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोटा शहर में 30 से 32 प्रतिशत पानी व्यर्थ (लीकेज) अपव्यय माना है। कोटा के लिए चम्बल नदी वरदान है। लोगों को पानी की कीमत पता नहीं है।
Read More: नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर लठ बरसाने वाला कांस्टेबल लाइन हाजिर, जांच में जुटी पुलिस
यहां बहता है व्यर्थ पानी
1. श्रीनाथपुरम इलाके में जलदाय विभाग की पाइप लाइन के वॉल्व से पानी बहता नजर आया। पानी की धार इतनी तेज थी कि लोग इसमें बाल्टियां भर नहा रहे थे। वॉल्व के आसपास पानी फैला हुआ था। वॉल्व के पानी से नहा रहे लोगों से पूछा तो उसने कहा कि कि जलदाय विभाग के कर्मचारी इसे छोड़कर गए हैं। श्रीनाथपुरम क्षेत्र में एक अन्य जगह वाल्व के पास काफी मात्रा में पानी बहता नजर आया।
Read More: ससुराल में ऐश करता था पटवारी, दलाल निपटाता था काम, रिश्वत की कमाई से पीता था महंगी शराब, एसीबी ने खोले राज
2. नया गांव क्षेत्र में मैन रोड पर जलदाय विभाग की मोटी लाइन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पाइप लाइप से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लाइन से लगातार लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। आसपास पानी की तलाई बन गई है।
Read More: 4 हजार के लिए पटवारी ने बेचा ईमान, एसीबी ने रंगे हाथ दबौचा तो मांगने लगा रहम की भीख, फोटो खींचे तो हंसने लगा
3. जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन दशहरा मैदान में क्षतिग्रस्त हो रही है। यहां लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थिति यह है कि यहां से मोटर लगाकर टैंकर तक भर जा रहे हैं। जलदाय विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की आपसी खींचतान के कारण यह लीकेज दुरुस्त नहीं हो पा रहा।
4. आंवली रोजड़ी रोड नया गांव में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी गली में पानी की लाइनें डली हुई हंै, लेकिन कनेक्शन नहीं हुए। इन लाइनों नों से ही लोग पानी ले रहे हैं। कितना पानी बह रहा है इसका कोई हिसाब नहीं है।