Weather Forecast: इन दिनों समूचे उत्तरी भारत में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी के तेवर बने हुए हैं। उत्तरी ठंडी हवाओं के प्रभाव से सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।दिन में हालांकि धूप में तेजी है तो वहीं रात के समय सर्दी का असर ज्यादा है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में अंतर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन रात को सर्दी अधिक रहेगी। इसके बाद उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से तापमान बढ़ेगा।