22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कब थमेगा दुष्कर्म का ये सिलसिला

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 21, 2018

stop sexual harassment

stop sexual harassment

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि देवलीमांझी हाल तलवंडी निवासी एक व्यक्ति ने 15 जून को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि वह यहां एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करता है और परिवार संग रहता है। एक माह पहले वह और पत्नी किसी काम से अनंतपुरा गए थे। उसकी 12 साल की बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान आकाश नाम का लड़का उनके घर आया और उनकी बेटी को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, तकिए के नीचे रखे 35 हजार रुपए भी ले गया। जाते समय वह उसे धमकी देकर गया कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।

Read More:दुष्कर्म के आरोपी दाती पर रामदेव ने दिया बड़ा बयान

बच्ची ने पहले तो डर के कारण कई दिन तक किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके गुमसुम रहने पर पूछताछ की तो उसने यह जानकारी दी। सीआई ने बताया कि इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म में मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी तिलक नगर कोटड़ी निवासी आकाश लोधा (21) को गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को अदालत में पेश कर रकम बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read More:रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार किया आत्महत्या का प्रयास