22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों खुलवाए पुलिस ने बाइक से साइलेंसर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

साइलेंसर में 'पटाखा' और बाइकर्स का फर्राटा, लोगों के लिए बनी परेशानी | पुलिस ने अब तक 700 पावर बाइक के खुलवाए साइलेंसर |
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jun 27, 2018

bikers

आखिर क्यों खुलवाए पुलिस ने बाइक से साइलेंसर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

कोटा. शहर में फरार्टे मारकर दौड़ती पटाखे जैसी आवाज करने वाली पावर बाइक लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। खासतौर से भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में तो इनसे कई बार हादसे भी हो चुके।

हालांकि ट्रेफिक पुलिस का दावा है कि अब तक वे ऐसी करीब 700 बाइक के साइलेंसर खुलवा चुके हैं।




शहर में पावर बाइकर्स पर रोक लगाने के संबंध में पुलिस को आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। जन सुनवाई से लेकर सीएलजी बैठकों तक में अधिकतर लोगों ने अधिकारियों से इनके खिलाफ कार्यवाही की बात कही।

सोमवार को शहर पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी विशाल बंसल ने इसे गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

शाम को और कोचिंग क्षेत्रों में अधिक
लोगों ने बताया कि पटाखे जैसी आवाज करने वाली बाइक ज्यादातर शाम के समय सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। बाइकर्स महिलाओं के पास से गुजरते हैं जिससे वे घबरा जाती हैं।

इन बाइकों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। कुन्हाड़ी, महावीर नगर व जवाहर नगर में कोचिंग क्षेत्रों में विद्यार्थियों के बीच से ये बाइकर्स फर्राटे मारते निकलते हैं।

नियमित कार्यवाही जारी
इधर यातायात पुलिस उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि अधिकारीयों के निर्देश की पालना में यह कार्यवाही लगातार जारी है। पिछले कुछ समय में करीब 700 ऐसी बाइक के मोडीफाइड साइलेंसर खुलवाकर मूल साइलेंसर लगावाए गए।

उनके चालान भी बनाए गए हैं। यदि कोई नाबालिग ऐसे वाहन चलता हुआ मिला तो उनके माता-पिता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।