11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सप्रेस वे से चार घंटे में कोटा से दिल्ली पहुंचेंगे

जनवरी 2023 तक कोटा से दिल्ली तक भारतमाला परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेस मुकुंदरा हिल्स टाइगर अभयारण्य से भी गुजरेगा। यहां करीब 3.6 किमी 8 लेन टनल बनाई जाएगी। यह परियोजना पूरी होने पर कोटा से मुंबई की दूरी करीब 850 किमी होगी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 17 Jul 2021, 2:30 PM IST

Expressway

अब हाई स्पीड ट्रेन बनाएगा किसानों को अरबपति!

कोटा. भारतमाला परियोजना के तहत 8 लेन एक्सप्रेस वे का कार्य पूरा होने पर कोटा से दिल्ली पहुंचने में करीब चार घंटे ही लगेंगे। कोटा से 8 लेन एक्सप्रेस वे से दिल्ली की दूरी करीब 400 किमी पड़ेगी। इस सड़क को 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की डिजाइन से बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने अनुसार, इस तरह के एक्सप्रेस वे पर 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ सकते हैं। यदि औसत 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी चलेंगे तो कोटा से चार घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकता है। जनवरी 2023 तक कोटा से दिल्ली तक भारतमाला परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेस मुकुंदरा हिल्स टाइगर अभयारण्य से भी गुजरेगा। यहां करीब 3.6 किमी 8 लेन टनल बनाई जाएगी। यह परियोजना पूरी होने पर कोटा से मुंबई की दूरी करीब 850 किमी होगी। तब कोटा से साढ़े आठ घंटे में मुंबई पहुंच सकेंगे। कोटा से उज्जैन पहुंचने में ढाई घंटे का समय ही लगेगा। कोटा से सवाई माधोपुर की 100 किमी दूरी तय करने में एक घंटे का समय लगेगा।

औद्योगिक संभावनाएं बढ़ेंगी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि यह परियोजना पूरी होने पर कोटा में औद्योगिक विकास की संभावना बढ़ेगी। उद्योग और अन्य व्यापारिक गतिविधियों की योजना इसमें शामिल है। आगे जाकर भारतमाला परियोजना लाइफ लाइन बनेगी। कोटा पर्यटक केन्द्रों से भी जुड़ेगा। आगरा की ओर से कोटा के रास्ते उज्जैन, इंदौर पर्यटक आसानी से आ सकेंगे।

राजस्थान के 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस वे
373 किमी एक्सप्रेस बनेगा राजस्थान में
106 किमी एक्सप्रेस कोटा जिले में बनेगा
277 अंडरपास बनेंगे राजस्थान में
152 ब्रिज का निर्माण होगा
2 ओवरपास
12 फ्लाईओवर
7 आरओबी बनेंगे
13 इंटरचेंज