1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो घर से दफ्तर जाने निकली, रास्‍ते में मिली मौत

बारां. जिले के नेशनल हाइवे-90 पर गुरुवार सुबह निजी बस की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 10 May 2018, 7:47 PM IST

Accident

बारां. जिले के नेशनल हाइवे-90 पर गुरुवार सुबह निजी बस की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को तुरंत कवाई अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं जोधराज को गंभीर अवस्था में बारां रैफर किया गया। पुलिस ने बस चालक को अर्डान्द गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव कवाई चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

Read more: गिट्टी-सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार बारां निवासी चंचल वर्मा यहां पंजाब नेशनल बैंक में फील्ड ऑफिसर (एग्रीकल्चर) के रूप में पदस्थ थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें प्रतिनियुक्ति पर कवाई लगाया गया था। वह बाइक से बारां से कवाई बैंक जा रही थी। इसी दौरान छबड़ा से बारां की ओर आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चंचल वर्मा का मौके पर ही दम टूट गया जबकि जोधराज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Big News: 36 साल बाद सबसे गर्म दिनों में रमजान, 15 घंटे होगा सब्र का इम्तिहान

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक धनराज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अर्डान्द गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव कवाई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतका के पति व परिजनों को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के ससुर कवाई अस्पताल पहुंच गए हैं। मृतका के पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। वे बारां के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे की सूचना से परिवार में मातम छा गया।