3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
रसोई में महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, मांजरा देख उड़े होश
Play video

रसोई में महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, मांजरा देख उड़े होश

नयागांव स्थित देवनारायण मंदिर के पीछे आंवली रोजड़ी स्थित एक घर की रसोर्ई में रखे ओवन में ब्लैक कोबरा जा छुपा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 17 Aug 2023, 7:01 PM IST

नयागांव स्थित देवनारायण मंदिर के पीछे आंवली रोजड़ी स्थित एक घर की रसोर्ई में रखे ओवन में ब्लैक कोबरा जा छुपा। रसोर्ई में खाना बनाने में जुटी महिला ने जैसे ही ओवन के ढक्कन को खोला तो उसमें सांफ देखकर घबरा गई और चिल्लाते हुए रसोई से बाहर दौड़ लगाई। महिला के चिल्लाने पर परिजन दौडकऱ पहुंचे तो महिला ने रसोई में सांप होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार दहशत में आ गया और स्नेक कैचर को फोन किया।

पीडि़त हरिशंकर माली ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे करीब घर में पत्नी रसोई में दाल बाटी बनाने की तैयारी कर रही थी। बाटी बनाने के लिए जैसे ही पास रखे ओवन का ढक्कन खोला तो उसमें से फुफकार की आवाज आई। ओवर में काला सांप देख होश उड़ गए। उसने ढक्कन को तुरंत वापस रख चिल्लाते हुए रसोई से बाहर दौड़ लगाई और सांप के बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। इसके बाद स्नेक कैचर गोविन्द शर्मा को फोन कर बुलाया। करीब दो घंटे बाद शर्मा मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। शर्मा ने बताया कि करीब 4.5 फीट लम्बा ब्लैक कोबरा सांप था। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।