एक दिन में मिले 14 डेंगू पॉजीटिव
गुरुवार को एक दिन में 14 डेंगू पॉजीटिव रोगी मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें 6 रोगी कोटा शहर के शामिल है। जबकि, 8 रोगी अन्य दूसरे जिले के है। जानकारी के अनुसार डीसीएम इन्द्रागांधी नगर निवासी राजेन्द्र, प्रेम नगर थर्ड निवासी राजमल, गली नबंर 12 संजय नगर स्टेशन निवासी फरमान, सेन्ट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी सुल्तान सागर, गोरधनपुरा कोटड़ी की कमला बाई, विज्ञान नगर का दीपक डेंगू पॉजीटिव आया है। वहीं, हिंडौली की सुनीता, रावतभाटा निवासी दशरथ, तबस्सुम, शाहबाज, पलायथा की रीना और ममता, अंता का ओमप्रकाश और सवाई माधोपुर का गजानंद शामिल है।