18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ में विवाहिता की निर्मम हत्या, गले में फंदा लगाकर उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में फेंकी लाश

Jhalawar News, Jhalawar Crime News, Murder News, झालावाड़ जिले के घाटोली कस्बे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब कुएं में विवाहिता की लाश मिली। महिला के गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ था।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 07, 2019

women Murder in jhalawar

झालावाड़ में विवाहिता की निर्मम हत्या, गले में फंदा लगाकर उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में फेंकी लाश

अकलेरा (झालावाड़). झालावाड़ जिले के घाटोली कस्बे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब कुएं में विवाहिता की लाशमिली। महिला के गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ था। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बेटी की दहेज ( dowry case ) लिए हत्याकरने का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी नेनूराम ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे विवाहिता कल्ली बाई (22) का शव घर के पास कुएं में पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर वह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

Read More: कोटा में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब, घरों में घुसा नालों का पानी

ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया। मृतका के पिता शंकरलाल तंवर निवासी बजेपुर मध्यप्रदेश ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री का विवाह दो साल पहले दुर्जनपुरा निवासी नानूराम से हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही गले में फंदा लगाकर कल्ली को कुएं में डाल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।

Read More: ललित हत्याकांड: पार्टी के बहाने बारां से कोटा ले गए थे दोस्त, फिर शराब पिलाकर चाकू से काट डाला गला, आरोपी गिरफ्तार

रात को खुशी, सुबह गम
पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे महिला की जेठानी ने बच्चे को जन्म दिया। इस खुशी में आतिशबाजी की गई। परिजनों की यह खुशी सुबह काफूर हो गई। परिवार की महिला का सुबह शव कुएं में मिलने से माहौल गम में बदल गया।

BIG News: चलती ट्रेन में महिला के बैग से उड़ाई 2.50 लाख की ज्वैलरी, यात्रियों में मचा हड़कम्प

क्षेत्र में फैली सनसनी
विवाहिता की कुएं में लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग कुएं के पास एकत्रित हो गए। सभी के मन में एक ही सवाल था कि रात को खुशियों भरा माहौल था। घर में नन्हें मेहमान के रूप में खुशी आई है, जिसका जश्न भी मनाया गया। फिर, अचानक रात दो से सुबह 6 बजे के बीच अचानक ऐसा क्या हो गया जो महिला की कुएं में लाश मिली।