18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात होटल में आशा सहयोगिनियों की वीडियो बनाने पर हंगामा, CMHO की पत्नी ने संचालक को दी धमकी, Video Viral

कोटा के एक होटल में देर रात आशा सहयोगिनियों के वीडियो बनाने पर जमकर हंगामा हो गया। सीएमएचओ की पत्नी ने होटल संचालक को डराया-धमकाया।
3 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 04, 2019

Viral Video

देर रात होटल में आशा सहयोगिनियों की वीडियो बनाने पर हंगामा, CMHO की पत्नी ने संचालक को दी धमकी, Video Viral

- सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया घटनाक्रम
कोटा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा सहयोगिनी की ट्रेनिंग में हंगामे का मामला सामने आया है। ट्रेनिंग के दौरान निजी होटल में ठहरी आशा सहयोगिनियों ने रात के समय अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा वीडियोग्राफी करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत दी है। हंगामे के सारा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Read More: मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के घने जंगल में 8 दिन से फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

यह है मामला

26 मार्च से आशा सहयोगियों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुरू हुई थी। करीब 50 आशा सहयोगिनियों के ठहरने के लिए नयापुरा स्थित एक होटल में कमरे बुक किए गए थे। 27 मार्च को रात 9 बजकर 45 मिनट पर सीएमएचओ ऑफिस से कार्मिक मनोज कुमावत ने होटल में गया, लेकिन होटल मालिक ने उससे आदेश मांगा, लेकिन नहीं दिखाया। उसके बाद 28 मार्च को फि र रात में मनोज अपने एक सहयोगी के साथ होटल में आशाओं के ठहरने की वीडियोग्राफ ी करने गया, लेकिन आईडी नहीं होने के कारण होटल संचालक ने उसे अनुमति नहीं दी।

BIG News: पुलिस को देख चलते ट्रैक्टर से कूदा चालक, बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मकान तोड़ अंदर घुसी, धमाके से मचा तहलका

29 मार्च को रात में 10 बजे सीएमएचओ की पत्नी आशासहयोगिनी कॉर्डिनेटर ज्योति कंवर होटल पहुंची। ज्योति के साथ मनोज भी मौजूद था। होटल संचालक ने ज्योति कंवर से आदेश की प्रति मांगी तो ज्योति कंवर बिफ र पड़ी। होटल संचालक ने ज्योति कंवर से विभाग की आईडी मांगी तो वे और गुस्सा हो गई और होटल में हंगामा कर दिया और कहने लगी मैं सीएमएचओ व जिले के सबसे बड़े अफसर की पत्नी हूं और होटल संचालक को डराया व धमकाया। सूचना पर अरबन डीपीएम की डॉ. आंक ाक्षा भी वहां पहुंच गई। डॉ. तंवर की उनसे भी बहस हो गई। ये सारा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

OMG: रिश्तों का खून: एक कट्टा गेहूं के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतार डाला मौत के घाट, फावड़े से फोड़ा सिर

महिला के सम्मान को पहुंची ठेस

आशा सहयोगिनियों ने संयुक्त निदेशक को इस मामले में शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि होटल में महिलाओं की रात को वीडियोग्राफी करवाने से महिलाओं के गरिमा को ठेस पहुंचाई है। भविष्य में आवासीय ट्रेनिंग नहीं करवाई जाए। इसके अलावा होटल मालिक ने भी हंगामे की संयुक्त निदेशक व उच्चाधिकारियों को शिकायत दी है।

BIG News: कोटा पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, आईपीएल मैच पर 538 करोड़ का सट्टा पकड़ा

इनका यह कहना

होटल में ठहरी आशा सहयोगिनियों के अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा रात के समय वीडियोग्राफी की शिकायत मिली है। उसमें आशा सहयोगिनियों के गरिमा को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
- डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी, आरसीएचओ

Read More: चुनावी ड्यूटी से बचने की तरकीब, साहब मैं बीमार हूं, घर में बेटी की शादी है, रहम कीजिए, पढि़ए कैसे-कैसे बहाने...

आशा सहयोगिनियों की आवासीय टे्रनिंग थी। रात को वीडियोग्राफी के लिए कार्मिक व कॉर्डिनेटर को भिजवाया था, लेकिन हंगामे जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग प्रतिकूल माहौल बना रहे। पूर्व सीएमएचओ ने होटल में ट्रेनिंग की परम्परा गलत बना रखी है।
- डॉ. बीएस तंवर, सीएमएचओ

BIG News: कोटा की प्राइम लोकेशन पर यूआईटी बनाएगी आवासीय कॉलोनी, 25 करोड़ का पार्क और लग्जरी होंगी सुविधाएं!

मुझे होटल में एक दिन पहले आशा सहयोगिनी के नहीं ठहरने की सूचना मिली थी। दूसरे दिन औचक निरीक्षण करने पहुंची। होटल मालिक को आदेश दिखाया। हार्ड कॉपी नहीं होने के कारण फोन में मौजूद आईडी दिखाई, लेकिन उन्होंने नहीं मानी। बाद में उन्होंने होटल में मौजूद आशा सहयोगिनियों को बाहर ही बुलाकर फोटो लेने की बात कही, लेकिन डॉ. आकाक्षा ने उन्हें मना कर दिया। होटल मालिक को धमकाने जैसी कोई बात नहीं कही गई।
- ज्योति तंवर, कॉर्डिनेटर आशा सहयोगिनी