
विधायक दिलावर ने परिवहन इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया, कहा- लूटपाट करते हो, ऑर्डर लाना, तब करना चैकिंग वर्ना...
कोटा. परिवहन विभाग ( Transport Department ) के निरीक्षक को दरा इलाके में वाहनों की जांच करना भारी पड़ गया। दरा में गाडिय़ां चैक कर रहे निरीक्षक को रामगंजमंडी के भाजपा विधायक ( BJP MLA ) ने फटकारा। निरीक्षक उनको जवाब देने के बजाय पूरे समय सफाई देते रहे। वीडियो वायरल ( video viral ) होने के बाद घटना का खुलासा हुआ, लेकिन परिवहन विभाग पूरे मामले को दबाने में जुटा है।
Read More: बच्चे गिरवी रखने के मामले में राजस्थान में मचा हड़कम्प, पुलिस के डर से बालक को छोड़ भागा साहूकार
रामगंजमंडी के भाजपा विधायक मदन दिलावर ( MLA Madan Dilawar ) का बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह दरा इलाके में रामगंजमंडी के परिवहन निरीक्षक देवेंद्र जोशी ( transport inspector ) को डांटते ( chide ) हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक वाहनों की जांच का विरोध करते हुए निरीक्षक पर लूटपाट करने का आरोप भी लगा रहे हैं। विधायक ने परिवहन निरीक्षक से उनका परिचय पत्र मांगा, बल्कि वाहनों की जांच के आदेश भी मांगने लगे। परिवहन निरीक्षक ने आदेश दफ्तर में रखे होने की बात की तो विधायक ने उन्हें कहा कि फालतू की बात मत करिए। कौन-कौन सी गाडिय़ां चेक कर सकते हैं, इसका आदेश दिखाइए और यदि अभी कोई आदेश नहीं है तो पकड़ी गई गाडिय़ां छोडि़ए।
Read More: वतन की खातिर मर मिटने को आतुर अजमेर के युवा, कोटा, बारां, और चित्तौड़ में नहीं दिखा जोश और जुनून
परेशान कर रहा था निरीक्षक
विधायक दिलावर ने कहा कि मंगलवार को कोटा आते समय दरा में वाहन जांच करते परिवहन निरीक्षक को देखा था। मेरी भी गाड़ी को रोका। मौजूद वाहन चालकों ने बताया कि परिवहन विभाग के लोग परेशान कर रहे हैं। इसीलिए मैंने निरीक्षक से उसका परिचयपत्र और जांच का आदेश मांगा, लेकिन वह कोई आदेश नहीं दिखा पाया। मैंने उसे डांटा था और ऐसा करना अभद्रता है तो फिर मैंने की है।
Read More: खेतों में बजरी का स्टॉक कर चोर गलियों से शहरों में पहुंचा रहे बजरी, पुलिस को भनक तक नहीं लगने देते माफिया
मामले को दबाने में जुटा विभाग
घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी आला अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। रामगंजमंडी के डीटीओ से बात की तो वह छोटा मोटा मामला बताकर तूल न देने की बात कहने लगे, जब वायरल वीडियो के बारे में पूछा तो पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। परिवहन निरीक्षक देवेंद्र जोशी ने कहा कि विधायक मंगलवार को दरा में मिले थे और जांच के आदेश मांग रहे थे। जिस पर उन्होंने सामान्य निर्देश होने की बात कही तो वह गाडिय़ां छोडऩे के लिए कहने लगे। इसके बाद सारी गाडिय़ां छोड़ दी गई।
Published on:
04 Jul 2019 08:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
