कोटा. दिनभर की जिम ट्रेनिंग से कई गुना बेहतर है 5 मिनट का योग। इन्ही में से एक है पश्चिमोत्तानासन । यह दो शब्द मिल कर बना है -'पश्चिम' का अर्थ होता है पीछे और 'उत्तांनÓ का अर्थ होता है तानना। इस आसन के दौरान रीढ़ की हड्डी के साथ शरीर का पिछला भाग तन जाता है जिसके कारण इसका नाम पश्चिमोत्तानासन दिया गया है। यह स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक आसन है।
पश्चिमोत्तानासन योग विधि
पश्चिमोत्तानासन योग देखने में थोड़ा कठिन लगता है। लेकिन लगातार अभ्यास करने पर इसे आसानी से किया जा सकता है।
1. सबसे पहले आप जमीन पर बैठ जाएं।
2. अब आप दोनों पैरों को सामने फैलाएं।
3. पीठ की पेशियों को ढीला छोड़ दें।
4. सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर लेकर जाएं।
5. फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुके।
6. आप कोशिश करते हैं अपने हाथ से अंगुलियों को पकडऩे का और नाक को घुटने से सटाने का।
7. धीरे धीरे सांस लें, फिर धीरे धीरे सांस छोड़े
(यह एक चक्र हुआ। इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें। )