
Breaking : खून से सना रेलवे ट्रेक: चलती ट्रेन के आगे पटरी पर गर्दन रख युवक ने की आत्महत्या, सिर और हाथ धड़ से अलग
कोटा. उद्योग नगर थाना इलाके में दिल्ली-मुम्बई रेलवे लाइन पर एक युवक गर्दन के सहारे पटरी पर लेट आत्महत्या कर ली। ट्रेन के गुजरने से चंद पलों में ही युवक का सिर व हाथ धड़ से अलग हो गया। युवक की दर्दनाक मौत व आत्मघाती कमद से हर कोई सन्न रह गया।
घटना में युवक की गर्दन कट कर अलग हो गई, इससे लगता है की युवक पटरी पर अपनी गर्दन के सहारे लेट गया था। जिससे उसकी गर्दन कट कर अलग हो गयी। घटना अलसुबह की है, जहां उद्योग नगर इलाके में दिल्ली-मुम्बई ट्रैक पर युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया।
सूचना मिलने पर उद्योग नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की तो मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमे उसने अपने पिता और भाई का मोबाइल नम्बर लिखा हुआ था और स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी थी। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जयसिंह के रूप में हुई जो महावीर नगर इलाके का रहने वाला था। उद्योग नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव का एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया।
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
छबड़ा . छबड़ा धरनावदा रोड़ पर हनुवतखेड़ा फ ाटक के पास शनिवार देर रात को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। एएसआई रमेश चंद के अनुसार कादपुरा निवासी लडडू लाल मीणा 42 शनिवार रात को छबड़ा से अपने गांव कादरपुरा बाइक से जा रहा था। रास्ते में हनवुतखेड़ा गांव के समीप अज्ञात ट्रैेक्टर चालक ने इसको टक्कर मार कर गंभीर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए बारां व बारां से कोटा रैफर किया। कोटा एमबीएस अस्पताल में रविवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
Published on:
01 Apr 2019 01:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
