
स्पीड से दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
कनवास. कनवास थाना क्षेत्र के टोलिया गांव में मंगलवार रात्रि को ट्रैक्टर ट्रॉलीपलटने ( tractor trolley Accident ) से एक युवक की मौत ( youth death ) हो गई व एक अन्य युवक गम्भीर घायल हो गया। उसे कनवास चिकित्सालय( Hospital ) से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है। पुलिसएसआई रमेश चंद जाट ने बताया कि झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र के बिशनखेड़ी निवासी मनोज (23) पुत्र राजकरण बैरवा व खानपुर थाना क्षेत्र के सिवनी निवासी लटूरलाल (32) पुत्र भंवरलाल बैरवा कोटा से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण टोलिया गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ( tractor trolley Over turned ) ट्रॉली में मेड़बन्दी के लिए लेन्टर, लोहे के चद्दर व खाद बीज रखा हुआ था। ट्रॉली पलटते ही उसमें बैठे दोनों युवक विद्यालय की दीवार से टकरा गए व लेन्टर उनके ऊपर गिर गए। इससे दोनों गम्भीर घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण, घायलों को निकाला
दुर्घटना के तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे व घायलों को निकाला तथा 108 एम्बुलेंस व पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। बाद में 108 एम्बुलेंस से पुलिस ने दोनों घायलों को कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां डॉ लाल सिंह मीणा ने मनोज बैरवा को मृत घोषित किया तथा दूसरे घायल के सिर में चोट होने व कन्धे के यहां फ्रैक्चर होने पर प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया। बुधवार प्रात: पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नवीन धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
27 Jun 2019 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
