18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking News: दोस्त की शादी में सांगोद गया युवक की उजाड़ नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Play video

Breaking News: दोस्त की शादी में सांगोद गया युवक की उजाड़ नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

सांगोद की उजाड़ नदी में मंगलवार सुबह नहाते समय कोटा के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 07, 2019

कोटा. सांगोद की उजाड़ नदी ( Ujad river ) में मंगलवार सुबह नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी ( Youth drown to River ) में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दौड़कर नदी में डूबे युवक को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोटा महावीर नगर निवासी हिमांशु सेन (18) सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ खानपुर शादी समारोह में आया था। शादी से निपटने के बाद हिमांशु सभी दोस्तों के साथ कार से कोटा के लिए रवाना हो गया।

BIG News: कोटा की राख बन गई सोना, मोदी सरकार ने लगा दी कीमत, पढि़ए खास खबर

सांगोद से बाहर निकलते समय इन्होंने नदी देखी तो सब नहाने की इच्छा से वापस कस्बे में आ गए और उजाड़ नदी पर बने गोवर्धन घाट जा पहुंचे। यहां अन्य दोस्तो ने तो तैरना नहीं जानने की बात कहते हुए नहाने की मना कर दिया लेकिन हिमांशु नदी में कूद गया। कुछ देर तक नदी में तैरने के बाद हिमांशु अचानक गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।

Breaking : खौफनाक मंजर: मां के आंचल में छिपी बेटी पर मौत ने मारा झपट्टा, चलती बाइक पर मासूम की गर्दन कट कर सड़क पर गिरी

तट पर मौजूद दोस्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी के दूसरे तट पर नहा रहे लोग दौड़कर मोके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर में ही हिमांशु को बाहर निकाल लिया गया। लोगों ने पेट में भरे पानी को निकाला ओर तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। दोपहर में कोटा से परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे की लाश देखकर परिजन फफक पड़े।

Read More: बहन को जामना पहनाने जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, चीतकार में बदले खुशियों के गीत