18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: बारां के युवक को कोटा में रोडवेज ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटा दम

कोटा में इटावा स्थित चाण्दा गांव के पास दोपहर 12 बजे रोडवेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 28, 2019

Accident

Road accident in bhilwara

अयाना. कोटा. इटावा मार्ग स्थित चाण्दा गांव के पास शनिवार दोपहर 12 बजे करीब एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। अयाना पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। अयाना थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बमोरी कला (बांरा) निवासी राजेंद्र धाकड़ (45) बंबुलिया से अपने गांव बमोरी कला जा रहा था।

Alert : संभलकर रहें कोटावासियों, नवम्बर तक जान को खतरा, रात को रहें सावधान

चाण्दा गांव के पास इटावा से बांरा जा रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बस को भगा ले गया। बाद में पीछे से चल रहे रिश्तेदार ने बस को पहचाना। गंभीर अवस्था में घायल राजेन्द्र को इटावा चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि बस बारां आगार की है। नम्बरों के आधार पर उसे जब्त किया जाएगा।

Read More: अफीम किसानों और तस्करों का पैसा दलाल कैसे पहुंचता नारकोटिक्स और पुलिस अफसरों की जेब में, एसीबी ने खोला राज

इधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दम्पती को मारी टक्कर
कोटा. श्योपुर मार्ग पर खातौली चौराहे के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बाइक सवार दम्पती को टक्कर मारने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार थेगड़ा निवासी नरसिंह अपनी पत्नी उर्मिला के साथ शनिवार को श्योपुर में भागवत कथा सुनने के लिए गए थे। जहां से दोनों बाइक पर लौट रहे थे।

Read More:सावधान कोटावासियों! घडिय़ाल का रंग कर दे सफेद, वो जहर पहुंच रहा आपके शरीर में...कैसे पढि़ए खबर

खातौली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को कोटा एमबीएस लाया गया। जहां कुछ देर बाद नरसिंह की मौत हो गई। जबकि पत्नी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।