
कोटा. जिले में सुल्तानपुर क्षेत्र के बड़ौद कस्बे में निजी बस ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार उछल कर बस के टायर के नीचे आ गया। इससे उसका सिर धड़ से अलग होकर दस फीट दूर सड़क किनारे जा गिरा। जबकि धड़ पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को आग लगाने का प्रयास किया और सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर व धड़ को एक चद्दर में लपेटा और सुल्तानपुर अस्पताल की मोचरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Read More: नींद का झौंका लाया मौत, 4 साल के मासूम पर चढ़ा ट्रैक्टर, पिता के सामने बेटे का तड़प-तड़प कर टूटा दम
जानकारी के अनुसार बड़ौद निवासी ललित यादव (40) बुधवार दोपहर को बड़ौद से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान इटावा से आ रही शिव शक्ति ट्रेवल्स की बस ने बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास किया लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक हवा में उछल कर बस के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसका सिर धड़ से अलग होकर दस फीट दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बस को जलाने का प्रयास किया। साथ ही बस के कांच व गेट तोड़ दिए। इस बीच मौका पाकर चालक फरार हो गया।
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर बूढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों की समझाइश कर जाम हटवाया। बाद में बस को जब्त कर थाने ले गई।
BIG News: जयपुर के डॉक्टरों का कारनामा: घुटने की जगह कर दिया कान का ऑपरेशन और हड़प लिए 16 हजार
थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि बस चालक घटना के बाद फरार हो गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि निजी बस चालक स्पीड से बस दौड़ाते हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। पूर्व में भी यहां भयानक हादसे हो चुके हैं। जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक ललित यादव बेहद ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है।