19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
झालावाड़ में लोडिंग वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बाइक के उड़े परखच्चे, खून से लाल हुई सड़क
Play video

झालावाड़ में लोडिंग वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बाइक के उड़े परखच्चे, खून से लाल हुई सड़क

झालावाड़ जिले में सुनेल-भवानीमंडी रोड पर बुधवार दोपहर को लोडिंग वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 01, 2019

झालावाड़. सुनेल. झालावाड़ जिले में सुनेल-भवानीमंडी रोड पर पेट्रोल पम्प के पास बुधवार दोपहर को लोडिंग वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार लोडिंग वाहन चालक की तलाश शुरू की।

Read More: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बजी खतरे की घंटी!, कैसे, पढि़ए खास रिपोर्ट…

जानकारी के अनुसार डग निवासी गोपालकृष्ण परमार सुनेल पंचायत समिति की सेमलीखाम ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत था। वह बाइक से सुनेल की ओर जा रहा था। तभी सामने से स्पीड में आ रहे लोडिंग वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे परमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । वहीं, वाहनों की कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और सड़क से बाइक हटवाकर रास्ता बहाल किया।

Read More: हैवान पिता ने पूरी ताकत से लट्ठ मार फोड़ा मां-बेटे का सिर, बाद में एल्युमिनियम के तार से घोंटा गला!, पोस्टमार्टम में खुलासा

अधिक खून बहने से मौत
ग्रामीणों ने बताया कि लोडिंग वाहन काफी तेज गति से आ रही थी। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कुछ फीट हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से खून ज्यादा मात्रा में बह गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।