
5 दिन से लापता किशोर की जंगल में मिली लाश, जानवर खा गए सिर, शरीर को जगह-जगह से नोंचा
जलवाड़ा. बारां जिले के रामपुरा गांव से पांच दिन से लापता किशोर का शव पीलिया क्लोजर के जंगल में मिला। मृतक का सिर जंगली जानवर खा गए और शव को जगह-जगह से नोंच डाला। चरवाहे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस जंगल में पहुंची और मृतक की शिनाख्त कर मामले की जांच शुरू की।
Read More: कोटा में देर रात कोल्ड ड्रिंक पीकर लौट रहे दो दोस्तों की हाइवे पर दर्दनाक मौत, तड़प-तड़प कर निकला दम
रामपुरा गांव निवासी रामनारायण सुमन ने बताया कि उसका छोटा भाई बुधिप्रकाश सुमन (17) चार मई को बाग से गांव में जाने की कह कर गया था। उसके बाद से ही वह लापता था। उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। नाहरगढ थाने में सात मई को गुमशुदा का प्रकरण दर्ज करवाया था। इस बीच बुधवार सुबह रामपुरा गांव के चरवाहे श्रवण माली ने युवक का सड़ा गला शव पड़ा होने की जानकारी गांव में दी। परिजनों ने आकर शव कि शिनाख्त की।
थाना प्रभारी दलपत सिंह के अनुसार जिस छूरेल के पेड़ के नीचे नाबालिग युवक का शव पड़ा था। वहां पेड़ कि शाखा पर करीब तीस फीट की ऊंचाई पर एक साफी बंधी हुई थी और उसमें से आधी साफी जमीन पर पड़ी थी। शव चार- पांच दिन पुराना होने से बदबू मार रहा था। संभवत: जंगली जानवरों ने मृतक के सिर को क्षत विक्षत कर दिया था। शव के निकट ही घड़ी व अंगूठी पहनी हुई उंगली पड़ी थी। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक के साफ ी का फंदा लगा कर आत्म हत्या करना मान रही है। युवक का मेडिकल बोर्ड से अंत्य परीक्षण करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल बोर्ड कि रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
BIG News: कोटा की राख बन गई सोना, मोदी सरकार ने लगा दी कीमत, पढि़ए खास खबर
ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा
पीलिया क्लोजर में एक युवक का शव मिलने कि सूचना पर बड़ी संख्या में रामपुरा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वही जलवाड़ा कस्बे के लोग भी मौके पर पहुंचे। कई लोग जंगल में रास्ता भटकने के कारण इधर उधर घूमते रहे।
Published on:
09 May 2019 11:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
