18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पार्टी कर रहा युवक ने खुद को मारी गोली, कनपटी पर पिस्टल रख दबाया ट्रिगर, खून से सनी दीवारें

Kota News, Kota Crime news, Kota Hindi News: कोटा में देर रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा युवक ने कनपटी पर पिस्टल रख खुद को गोली मार दी। सिर के चिथड़े उड़ गए और दीवारें खून से सन गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 27, 2019

Youth shoots himself

कोटा में देर रात शराब पार्टी कर रहा युवक ने खुद को मारी गोली, कनपटी पर पिस्टल रख दबाया ट्रिगर, खून से सनी दीवारें

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में कनपटी पर पिस्टल ( pistol ) रखकर गोली चला दी। ( Youth shoots himself ) गोली सिर की हड्डियां तोड़ती हुई अंधर फंस गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ौसी मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में उसे एमबीएस अस्पताल ( MBS Hospital ) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर ( Jaipur Hospital ) कर दिया। पुलिस( Police ) मामले की जांच में जुटी है।

Read More: रिश्तों का कत्ल: फूफा ने किया बलात्कार, गर्भवती हुई नाबालिग भतीजी


पुलिस के अनुसार भवानीमंडी निवासी मोनू सेन करीब दो महीने से संतोषी नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह यहां रोजगार ( Employment ) की तलाश में आया था। गुरुवार रात एक बजे वह दोस्तों के साथ घर पर शराब पार्टी कर रहा था। इस दौरान उसने शराब के नशे में पिस्टल को कनपटी पर लगाकर गोली चला दी। ( Youth shoots himself By Pistol ) गोली सिर की हड्डियां तोड़ती हुई अंदर फंस गई। फर्श पर खून ही खून फैल गया। हादसे से मौके पर मौजूद अन्य युवक घबरा गए। इस बीच गोली की आवाज सुन पड़ौसी भी घटनास्थल पहुंचे तो युवक लहुलूहान हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत महावीर नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: लठ मारकर गरीब मजदूर का हाथ तोडऩे वाला हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर, एसपी ने शुरू करवाई जांच

सवाल: युवक के पास कहां से आई पिस्टल
शराब पार्टी के दौरान युवक के पास पिस्टल होना, युवकों के बीच कोई विवाद, खुद को गोली मारने की वजह समेत कई सवाल उठ रहे हैं। जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस घटना से संबंधित हर पहलु पर बारिकी से जांच कर रही है। फिलहाल मोनू की हालत गंभीर है। जयपुर में इलाज चल रहा है। अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

Read More: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं बिकेगा राजस्थान का छबड़ा और कालीसिंध पावर प्लांट

सनसनी फैली
संतोषी नगर क्षेत्र में घटना के बाद सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों को घटना का पता चला तो बड़ी संख्या में मकान पर पहुंचे और जानकारी जुटाने लगे। मकान मालिक ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। तभी रात करीब एक से डेढ़ बजे करीब तेज धमाके की आवाज आई। नींद खुलने के बाद कमरे में पहुंचे तो वहां कुछ किराए से रह रहे युवक खड़े थे और फर्श पर मोनू लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ था। यह देख वे घबरा गए और आस पडोस के लोगों को घटना की जानकारी दी।

Kota news , kota crime news , Youth shoots himself By Pistol