30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
यूसुफ पठान ने कोटा में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान का किया शुभारंभ
Play video

यूसुफ पठान ने कोटा में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान का किया शुभारंभ

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे यूसुफ पठान ने सोमवार को क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया
Google source verification

कोटा. क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान राजस्थान में केवल कोटा में मित्तल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट की बारीकियां सिखाएगी । भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे यूसुफ पठान ने सोमवार को क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मां बाप अपने बच्चे को कभी भी खेलने से नहीं रोके | उन्हें खुलकर खेलने दिया जाए ताकि उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके।

 

इस साल 114 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होने वाली है शहर की सड़को पर

पठान ने कहा कि देशभर में 12 जगह इस तरह की एकेडमी चलाई जा रही है जिसमें कोटा भी शामिल हो गया है। पठान ने कहा कि बच्चों को टेक्निकल रूप से भी क्रिकेट में मजबूत किया जाएगा और कुछ नई पद्धतियों के साथ क्रिकेट सिखाया जाएगा| उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिए जिसमें उन्होंने कहा कि T20 क्रिकेट ने जितनी लोकप्रियता हासिल की है उतना ही टेस्ट मैच आज भी खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

 

पुलिस की कैद में 84 भगवान, रिहाई के लिए कर रहे भक्तों का इंतजार

 

क्रिकेटर की असली परख टेस्ट क्रिकेट से की जा सकती है | उन्होंने कहा कि कोटा के साथी उदयपुर, जोधपुर और जयपुर में 20 तारीख से एकेडमी शुरू की जाएगी | यहां 25 बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी ,स्कूल के साथ कहीं से भी बच्चा यहां पर क्रिकेट सीख सकता है | निदेशक हरमीत वासुदेव ने कहा कि यहां क्रिकेट की अच्छी संभावनाएं हैं और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी यहां से निकले ऐसा प्रयास किया जाएगा|