24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident: 5 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, शादी से लौट रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाए कार के परखच्चे

3 Died In Road Accident: तीसरे युवक का भी दम टूट गया। सूचना मिलने पर परिजन बुधनी पहुंचे। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 9 Feb 2025, 10:19 AM IST

Rajasthan News: कुचामन बायपास स्थित श्रवणपुरा व आनन्दपुरा गांव के तीन युवकों की शुक्रवार को दोपहर में मध्यप्रदेश के औबेदुल्लागंज रायसेन नगर के कैरी चौका घाट पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। कार में सवार तीनों युवक छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कोटा स्टोन की फिटिंग का काम करते थे। वे कुचामन में शादी में शामिल होने के बाद राजस्थान से छत्तीसगढ़ जा रहे थे।

कैरी चौका घाट पर नर्मदापुरम की तरफ से आ रहे शक्कर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी दी। हादसे में कार में सवार कुचामन के श्रवणपुरा गांव निवासी मुकेश (33) पुत्र सुजाराम, देवीलाल (35) पुत्र कालूराम व आनन्दपुर गांव निवासी डालूराम बावरी (44) पुत्र हेमाराम की मौत हो गई।

दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

औबेदुल्लागंज थाना पुलिस के अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को मृत अवस्था तथा एक युवक को जिंदा कार से निकालकर बुधनी चिकित्सालय भेजा। वहां तीसरे युवक का भी दम टूट गया। सूचना मिलने पर परिजन बुधनी पहुंचे। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : एक साथ एक ही परिवार के 3 लोगों की उठी अर्थियां, मच गया कोहराम, भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

घर में हुई तीन विधवा, तो किसी की छिन गई बुढ़ापे की लाठी

तीनों युवकों की मौत शनिवार को कुचामन शहर में चर्चा का विषय रही। मृतक मुकेश के घर में मां और भाभी के साथ उसकी पत्नी भी विधवा हो गई। इस घर में कमाने वाला भी कोई नहीं रहा। मुकेश के पिता सुजाराम व बड़े भाई गिरधारी की मौत पहले ही हो चुकी है। ऐसे में परिवार के पालना पोषण की जिमेदारी मुकेश पर थी। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक वर्ष का पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री है। मुकेश के भाई गिरधारी के दो लडक़े है तथा पत्नी विकलांग है। मृतक देवीलाल पांच भाई है परिवार में वह सबसे बड़ा था। उसी पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। जबकि डालूराम बावरी के पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री 19 वर्ष व सबसे छोटा पुत्र 10 वर्ष का है।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बताने लगी आत्महत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

कुचामन शादी में शामिल होकर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे

मृतकों के परिजनों ने बताया कि मृतक मुकेश व देवीलाल रिश्ते में चाचा- ताऊ के बेटे भाई थे। डालूराम बावरी इनके साथ ही छत्तीसगढ में मार्बल फिटिंग का काम करता था। गत दो फरवरी को तीनों रायपुर छत्तीसगढ से कुचामन शादी में शामिल होने आए थे। तीनों 6 फरवरी को वापस छत्तीसगढ जाने के लिए कार में कुचामन से रवाना हुए थे। वे 7-8 साल से छत्तीगढ़ में मार्बल का काम करते थे। देवीलाल अपने परिवार में 2 फरवरी को चाचा के बच्चों की शादी में शामिल हुआ। उसके बाद तीनों दोस्त कार से रायपुर के लिए रवाना हुए थे।

पुलिस के अनुसार ट्रक व कार की आमने-सामने की भिड़न्त में कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक की स्पीड तेज होने से भिड़न्त के बाद कार में सवार मुकेश, देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गभीर घायल डालूराम का बुधनी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम टूटा।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग