30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुचामन रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग

रेलवे शहर केस्टेशन पर मंगलवार शाम साढे सात बजे कैंटीन में चाय बनाते समय सिलेण्डर में आग लग गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 23 Apr 2019, 8:19 PM IST

fire in canteen of Kuchamancity railway station

fire in canteen of Kuchamancity railway station

कुचामनसिटी.

रेलवे शहर केस्टेशन पर मंगलवार शाम साढे सात बजे कैंटीन में चाय बनाते समय सिलेण्डर में आग लग गई है। आग की लपटे इतनी तेज की कैंटीन का पूरा केबिन जल गया। इसी दौरान स्टेशन पर ट्रेन भी खड़ी थी, लेकिन कैंटीन व ट्रेन के बीच दूरी अधिक होने से बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर बनी कैन्टीन में चाय बनाते समय सिलेण्डर में आग लग गई। आग लगने के साथ ही कैंटीन संचालक केबिन से बाहर निकला गया। कैंटीन में ही भरा हुआ सिलेण्डर होने के चलते सभी लोग आगजनी से दूर हो गए। जिस समय कैंटीन में आग लगी थी उस समय स्टेशन पर ट्रेन भी खड़ी थी। हालांकि कैंटीन की केबिन व ट्रेन के बीच दूरी अधिक होने से बड़ा हादसा टल गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस और कुचामन से फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाए जाने तक कैंटीन की पूरी केबिल धूं-धूं कर जल रही थी। इसी दौरान रेलगाडिय़ों का समय होने के चलते स्टेशन पर यात्री भार भी अधिक था हालांकि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़