
राजस्थान में नमक उत्पादक व्यापारियों को हुआ बम्पर फायदा
Salt Traders Bumper Profit : राजस्थान में नमक उत्पादक व्यापारियों को बम्पर फायदा हो रहा है। राजस्थान एक ऐसा जिला है कुचामनसिटी जहां पर नमक उत्पादक और नमक श्रमिक भीषण गर्मी की दुआ मांग रहे हैं। वजह तो आपको चौंका देगा। क्योंकि अगर इस इलाके में भीषण गर्मी पड़ेगी तो नमक का उत्पादन भी जबरदस्त होगा। नावां सांभर झील के आसपास अभी तक करीब 25 लाख मीट्रिक टन नमक का उत्पादन हो चुका है और अभी भी उत्पादन जारी है। श्रमिकों के साथ-साथ मालिक खुशी से झूम रहे हैं।
आंकड़ों के आधार पर नावां सांभर झील के आस-पास हर वर्ष करीब 20 लाख मीट्रिक टन नमक का उत्पादन होता है। पर इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने से अब तक करीब 25 लाख मीट्रिक टन नमक का उत्पादन हो चुका है और अभी भी उत्पादन जारी है। नमक का उत्पादन अधिक होने से नमक के रेट में कमी आई है। पर उत्पादन अधिक होने से रोजगार बढ़ा है। नमक उत्पादक विजय चौधरी का कहना है कि इस बार भीषण गर्मी नमक व्यवसाय को काफ लाभ हुआ है। मलिक के साथ इससे जुड़े हर स्तर के लोगों को फायदा हुआ है।
यह भी पढ़ें -
एक नमक व्यापारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह सूबे की सबसे बड़ी नमक मंडी है। भीषण गर्मी की वजह से इस मंडी में रौनक आ गई है। नमक की क्यारियों में ढेरियां नजर आ रही हैं। अब नमक रिफाइनरियां दोबारा शुरू हो जाएंगी। नमक श्रमिकों को रोजगार मिल गया है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
7 Jun 2024, 6:13 PM IST
Published on:
7 Jun 2024, 6:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.