4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Crime: बेटी को जिंदा करने के लिए निकाली कब्र से उसकी लाश! तंत्र-मंत्र करने का निकला ये भयानक परिणाम

UP Crime: बेटी को जिंदा करने के लिए उसके परिजनों ने कब्र से उसकी लाश निकाल ली। जानिए, परिजनों के तंत्र-मंत्र करने का क्या परिणाम निकला?
2 min read
Google source verification
tantramantra

जिंदा करने के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला। फोटो सोर्स-ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 10 साल की लड़की का शव उसकी कब्र से निकाला गया। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

21 जुलाई को कब्र से गायब हुआ शव

मामला कुशीनगर के पटहेरवा इलाके के एक गांव पटहेरिया का टोला सहदौली का बताया जा रहा है। जहां एक बच्ची की मौत हो गई थी। 18 जुलाई को बच्ची का शव दफनाया गया। 21 जुलाई को उसका शव अचानक कब्र हो गया। कब्र खाली होने की वजह से वहां सिर्फ गड्ढा नजर आ रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

कपड़ों ने खोली तंत्र-मंत्र की कहानी

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जायजा लिया। जांच में ऐसा सच समाने जिसे सुनकर इलाके के लोगों की रूह कांप गई। बच्ची का शव पुलिस ने कब्रिस्तान से 100 मीटर दूर सुनसान टावर की झाड़ियों से बरामद किया। एक साड़ी और बुर्का पुलिस को लाश के पास से मिला। तंत्र-मंत्र की कहानी इन्हीं कपड़ों की वजह से खुली। जांच के दौरान पता चला की बच्ची को जिंदा करने के उद्देश्य से उसका शव कब्र से निकाला गया था।

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपी बच्ची की मां जुबैदा खातून, उसकी बहन सुबैदा, सुगनु खान और तबारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने शव को कब्र से निकालकर तंत्र क्रिया करने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से आरोपी शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए थे।

बच्ची को जिंदा करने के लिए की गई तंत्र क्रिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची को जिंदा करने के उद्देश्य से तंत्र क्रिया उसकी मां ने की। पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर CO राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि एक बच्ची का शव कब्र से गायब होने की सूचना मिली। पुलिस की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग