17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती ने अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- अपने पिता से सीखे ये चीज

भाजपा के इस बड़े मंत्री ने अखिलेश यादव पर दिया एक बड़ा बयान, मुलायम को बताया कुछ एेसा
2 min read
Google source verification
akhilesh yadav and mulayam singh yadav

akhilesh yadav

ललितपुर. केंद्रीय जल संसाधन एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने ललितपुर का दौरा किया। उन्होंने सर्किट हाउस में पेयजल से जुड़े अधिकारियों से पेयजल संकट पर वार्तालाप की। इसके पहले वह ललितपुर आकर सागर चली गईं थी। सागर से लौट कर ललितपुर आई और उन्होंने तुवन मंदिर पहुंचकर प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति पर माथा टेका। अंत में उमा भारती ने प्रेस वार्ता में सभी को हनुमान जयंती पर बधाई दी। एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने तीन विषय पर अपनी बात कही।


पानी के संकट पर कहा

उन्होंने बुंदेलखंड के पानी के संकट पर कहा कि आज उन्होंने प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि अभी तो पूरे भारत में पानी का संकट आने वाला है और बुंदेलखंड तो सनातन काल से पानी के संकट से जूझ रहा है। जल संस्थान एवं जल निगम पानी से लड़ने का केंद्र स्थापित करेंगे। हेल्पलाइन से समस्या का तुरंत निराकरण हो सकेगा। उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताया। उन्होंने बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के बारे में बताया कि केन बेतवा रिवर लिंक प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है जिससे बुंदेलखंड के लिए पीने का पानी मिलेगा यह योजना लॉन्ग टर्म काम करेगी जिससे उत्तर प्रदेश को पानी मिल सकेगा। इस प्रोजेक्ट से दूरगामी पेयजल के संकट का निराकरण हो सकेगा।

अखिलेश यादव पर कहा

उन्होंने अखिलेश के बयानों के बारे में कहा कि अखिलेश के घमंड ने ही उन्हें लोकसभा और विधानसभा में पराजित किया है राजनीति में गंभीरता और गहराई का बहुत बड़ा महत्व है उनकी बातों में गंभीरता नहीं है। उन्हें गंभीरता और गहराई अपने पिता से सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश को इसी कमी के कारण हार का सामना करना पड़ा।

मूर्ति तोड़े जाने पर कहा

उन्होंने मूर्ति तोड़ने के बारे में कहा कि मूर्ति तोड़ देना अचानक जूता फेंक कर मार देना यह काम सिर्फ वे लोग करते हैं जो देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। वे लोग देशद्रोही होते हैं। उन्हें कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्हें सरकारी सहयोग भी नहीं मिलना चाहिए। ऐसे व्यक्ति ना तो किसी देश की होती हैं और ना ही किसी पार्टी के ।