23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर
तालाब का पानी घुसा घरों में, घरेलू सामान हुए खराब
Play video

तालाब का पानी घुसा घरों में, घरेलू सामान हुए खराब

- तालाब की बंधिया फटने से मोहल्लों में घुसा पानी - घर के अंदर घुसा पानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 7 Aug 2019, 6:41 PM IST

ललितपुर. पाली के स्थानीय कस्बा स्थित भुजरिया तालाब की बंधिया के अचानक फटने से कस्बे के लगभग आधा दर्जन मोहल्ले प्रभावित हुए। बंधिया फटने से तालाब का पानी आधा दर्जन मोहल्लों की घरों में घुस गया। नगर पंचायत पाली के स्थानीय कस्बे में भुजरिया नाम का तालाब है, जिस पर पुरानी बंधिया बनी है। बारिश के दौरान पानी इसमें भर जाता है।

तालाब का पानी घुसा मोहल्लों में

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंधिया काफी पुरानी है। उसके दोनों किनारों पर डाली गई मिट्टी पानी रोकने में नाकाम हुई और एक किनारे की मिट्टी पानी के प्रेशर से फट गई। इससे तालाब में भरा हुआ पानी कस्बे के आधा दर्जन मोहल्लों के घरों में घुस गया। घरों में अचानक आए पानी से घरों में रखा घरेलू सामान पानी में भीग गए और बहुत से सामान खराब हो गए। लोगों ने बताया कि रात में पाली के ऊंचाई वाले क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई, जिस कारण पानी सिमट कर इस तालाब में आ गया और तालाब के तेज बहाव के कारण बंधिया अचानक टूट गई।

ये भी पढ़ें: सरेआम महिला के सीने पर तानी पिस्टल, कन्नौज और हजरतगंज पुलिस के बीच झड़प

पाली एसडीएम राज बहादुर और तहसीलदार ने पानी से ग्रसित मोहल्लों में पहुंचकर वहां के लोगों का ढांढस बंधाया। एसडीएम पाली राज बहादुर ने बताया कि उक्त तालाब में अचानक पानी बढ़ने से तालाब की मिट्टी हट गई, जिससे तालाब पर बनी हुई बंदिया फट गई। कस्बे के आधा दर्जन मोहल्ले में पानी भर गया था। हालांकि, बाद में तालाब का पानी निकल जाने से लोगों को काफी राहत मिली।