26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर
सपा जिला कार्यकारणी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 5 मोनियाओं को दी श्रद्धांजलि
Play video

सपा जिला कार्यकारणी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 5 मोनियाओं को दी श्रद्धांजलि

मोनी परमा के दिन एक ही गांव के सड़क हादसे में मारे गए 6 मोनियाओं के प्रति समाजवादी पार्टी ने घंटाघर के मैदान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 10 Nov 2018, 5:46 PM IST

ललितपुर. मोनी परमा के दिन एक ही गांव के सड़क हादसे में मारे गए 6 मोनियाओं के प्रति समाजवादी पार्टी ने घंटाघर के मैदान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी स्मृति पर शोक व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन से मृतकों और घायलों को उचित आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी मांग की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति कल्पनीत सिंह लोधी ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए एवं घायल सभी लोगों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए, जिससे मारे गए लोगों को अपना घर चलाने में कोई परेशानी ना हो तथा घायल अपना इलाज सही तरीके से करवा सकें। मुआवजे का लाभ दिलाने में शासन प्रशासन को किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

यह था पूरा मामला :-

दरअसल दीपावली के दूसरे दिन मौनी परमा के मौके पर ग्रामीण अंचलों के ग्रामीण मौनी परमा मनाते हुए मोनिया बनकर तीर्थ स्थलों के दर्शन करने जाते हैं। इसी सिलसिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिलगन के लगभग 40 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर समीप वर्ति मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थल ओरछा गए हुए थे। वहां रामराजा के दरबार में नाच गाकर कर अपने गांव सिलगन लौट रहे थे। अभी वह कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत झारर घाट व कडेसरा कलां के बीच नेशनल हाइवे-44 पर पहुंचे ही थे कि अचानक एक गाय पिकअप के सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार गाड़ी पवा के पास पलट गई। इस दुर्घटना में 5 मोनिया घटनास्थल पर ही काल के गाल में समा चुके थे तथा शेष लगभग 36 व्यक्ति घायल हुए थे । जिनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर थी। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय तथा झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था इलाज के दौरान एक और मोनिया की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी ।

इस मामले में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा तथा सदर उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि मारे गए व घायल सभी किसानों को किसान बीमा का लाभ दिलाया जाएगा ।