6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इण्टर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने भी किया वृक्षारोपण

उप जिलाधिकारी मड़ावरा विधेश कुमार की अध्यक्षता में बृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया
2 min read
Google source verification
tree plantation

इण्टर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने भी किया वृक्षारोपण

ललितपुर. पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं क्योंकि हमें पेड़ों के द्वारा ही शुद्ध वायु मिलती है। वर्तमान समय में अवैध कटान की वजह से पेड़ कम होते जा रहे हैं। कस्बा मड़ावरा के सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज में उप जिलाधिकारी मड़ावरा विधेश कुमार की मुख्य आतिथ्य एवं सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति की अध्यक्षता में बृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विधेश कुमार दने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुखद जीवन के लिये वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है।

स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण का कार्य जरूरी

हमारे आसपास घटते पेड़ पौधे बेहद चिन्ता का विषय है। यदि हम शुद्ध हवा और सुखमय जीवन चाहते हैं, तो वृक्षारोपण का कार्य जरूर करें। हमें अपने आसपास हरा भरा स्वच्छ वातावरण बनाना होगा, तभी हम सुखमय जीवन जीने की राह साकार कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी धरती का श्रृंगार हमारे पेड़ पौधे हैं। पेड़ पौधों की हरियाली से जब हमारी धरती सजेगी तब प्राकृतिक सौंदर्य अपने आप संवरेगा। वृक्षारोपण कार्य को लेकर शासन-प्रशासन भी बेहद गंभीर है।

पहले जैसी बारिश अब नहीं होती

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के मुख्य स्रोत हैं। इनसे हमें जीवन दायनी शुद्ध हवा मिलती है। पेड़ पौधों की कमी का ही परिणाम है कि जितनी अधिक बारिश पूर्व के समय मे होती आज नहीं हो रही है। कम बारिश होने से जलस्तर में दिनों दिन तेजी के साथ घट रहा है। इसलिये सभी का दायित्व बनता है बृक्षारोपण जरूर करें ताकि धरती खाली न् रहे और हरे भरे पेड़ पौधों से हमारे चारों ओर धरती हरियाली श्रृंगारमय हो जाये।

इन्होंने किया वृक्षारोपण

इस दौरान उपजिलाधिकारी विधेश कुमार, सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति, पत्रकार विजय सिंह सेंगर, मानसिंह, इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता शम्भूदयाल वर्मा, प्रताप सिंह, पवन सिंह , राहुल कुमार झा, खिलावन सिंह, हरीराम, ऊदल सिंह, शंकर लाल सहित छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया।