6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजय पिरामल इतने करोड़ में बेचने जा रहे अपना फार्मा कारोबार ,ये है पूरा मामला

मामले से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि इस बिक्री से अजय पिरामल को करीब 100 अरब डाॅलर (730 करोड़ रुपए) की कमार्इ हो सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ajay Piramal

अजय पिरामल का अगला कारोबारी दांव, इतने करोड़ रुपए में बेचेंगे अपना फार्मा कारोबार

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे बड़े अरबपतियों में से एक अजय पिरामल अपने फार्मास्युटिकल्स आॅपेरेशन को बेचने के बारे में सोच रहे हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि इस बिक्री से अजय पिरामल को करीब 100 अरब डाॅलर (730 करोड़ रुपए) की कमार्इ हो सकती है। इसको लेकर पिरामल एंटरप्राइज अपने सलाहकारों के साथ विचार विमर्श भी कर रही है। कंपनी ने अपने भावी खरीदारों को एक प्रीलिमनरी मार्केटिंग मैटेरियल भी भेजा है।

यह भी पढ़ें - कहीं आप भी आॅनलाइन शाॅपिंग करके मूर्ख तो नहीं बन रहे है, ये है डिस्काउंट और आॅफर्स की असली सच्चाई

भारतीय आैर अमरीकी कंपनियों ने दिखार्इ रूचि

मंगलवार को कंपनी के शेयर में 4.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इसके साथ ही कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 5.8 अरब डाॅलर (करीब 42,340 करोड़ रुपए) हो गया है। बता दें कि पिरामल फार्मा साॅल्युशन एक कंट्रैक्ट डेवलपमेंट एवं मैन्युफैक्चरिंग आॅर्गेनाइजेशन है। यह कपंनी कर्इ तरह की सेवाएं जैसे दवाआें की खोज आैर उसके काॅमर्शियल प्रोडक्शन का काम करती है। सूत्रों के मुताबिक कर्इ भारतीय इक्विटी फर्म्स आैर अमरीकी कंपनियों ने इसके लिए रूचि जतार्इ है।

यह भी पढ़ें - आरबीआर्इ ने संदीप बख्शी के नाम पर लगार्इ मुहर, तीन साल के लिए बनेंगे ICICI बैंक के सीर्इआे व एमडी

शुरुआती दौर में हैं आैपचारिकताएं

मामले से संबंधित लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की कुल एबिटडा मार्जिन 70 से 80 मिलियन डाॅलर है जो कि सेल के दौरान 12 से 15 फीसदी अधिक एबिटडा मार्जिन पर बिक सकती है। हालांकि अभी इस बिक्री के लिए सभी आैपचारिकताएं शुरुअाती दौर में ही हैं। साल 2010 में ही पिरामल एंटरप्राइज ने अपनी अबाॅट लैबोरेटरी को 3.7 अरब डाॅलर में बेचा था।