5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, इन बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

तेज़ी से बढ़ते कारोबार के साथ चिंट इण्डिया अपने अगले कदम के लिए तैयार है। इस मौके पर भारतीय बाज़ार के लिए रणनीतियों एवं गोदाम की स्थापना का ऐलान किया गया।
2 min read
Google source verification
Chint India

चीन की इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, इन बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली। तेज़ी से बढ़ते कारोबार के साथ चिंट इण्डिया अपने अगले कदम के लिए तैयार है। चिंट इण्डिया ने मयूर विहार के क्राउन प्लाज़ा में ‘न्यू स्टैप लाॅन्च समारोह’ का आयोजन किया। इस मौके पर भारतीय बाज़ार के लिए रणनीतियों एवं गोदाम की स्थापना का ऐलान किया गया। चिंट की भारतीय सब्सिडरी की स्थापना 2010 में की गई। पिछले सालों के दौरान चिंट इण्डिया ने भारतीय उपभोक्ताओं जैसे एनटीपीसी आईबीपीआईएल और टाटा पावर को कई सेगमेन्ट्स- एलवी, एमवी, एचवी, आॅटोमेशन, सोलर और पावर उपकरणों में समेकित समाधान उपलब्ध कराए हैं।

चिंट इंडिया की वाईस प्रेज़ीडेन्ट, लिजी झैंग के मुताबिक आज भारत विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और भारत सरकार देश में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्मार्ट सिटी’ एवं 5 ओद्यौगिक काॅरिडोर जैसी परियोजनाओं को अंजाम दे रही है। बड़ी संख्या में विश्वस्तरीय कंपनियां जैसे आईकेईए और वाॅलमार्ट भारत में अपना विस्तार कर रही हैं। चीन से मिले समृद्ध अनुभव के आधार पर चिंट भारत में भी इसी तरह की रणनीति को दोहराना चाहती है। हम उपभोक्ताओं को रीटेल नेटवर्क के विस्तार में मदद कर रहे हैं ताकि निर्माण, आपूर्ति केन्द्र, उत्पाद एवं विपणन केन्द्र, आफ्टर सेल्स एवं उपभोक्ता सेवा केन्द्र के रूप में भारत की क्षमता को बढ़ाया जा सके।

इसके अलावा चिंट ने विद्युत संचरण एवं वितरण, नई उर्जा एवं आॅटोमेशन के क्षेत्र में कई परियोजनाएं हासिल की हैं। 2008 के बाद से भारत की राज्य स्तरीय विद्युत कंपनियां एवं निजी युटिलिटीज़ चिंट के पावर ट्रांसफाॅर्मर आॅटोमेशन की बात करें तो चिंट ने अदनी पावर कंपनी की 14 युनिट्स को इलेक्ट्रो-हाॅइड्राॅलिक कंट्रोल सिस्टम और बाय-पास आॅटोमेशन उपलब्ध कराए हैं। उर्जा क्षेत्र की बात करें तो 2017 के अंत तक चिंट पर्यावरण संरक्षण एवं उर्जा की बजत के लिए प्रतिबद्ध है। इसने दुनिया भर में 3500 मेगावाट के पावर स्टेशेन और भारत में 300 मेगावाॅट की सोलर पावर परियोजनाएं स्थापित की हैं।