13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कारोबारी ने मुंबर्इ में खरीदा महंगा आशियाना, कीमत आैर खूबी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

RGP ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने मुंबर्इ में 45 करोड़ रुपए का सी-व्यू फ्लैट खरीदा है।

2 min read
Google source verification
Harsh Goenka

इस कारोबारी ने मुंबर्इ में खरीदा महंगा आशियाना, कीमत आैर खूबी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नर्इ दिल्ली। देश के एक बड़े उद्योगपति आैर RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने मुंबर्इ में नया फ्लैट खरीदा है। हर्ष गाेयनका ने महंगी रेजिडेंशियल डील्स के तहत 5 बेडरूम का लग्जरी सी-व्यू फ्लैट को 45 करोड़ रुपए में खरीदा है। गोयनका को ये फ्लैट सिटीबैंक ने बेचा है। सूत्रों के मुताबिक इस फ्लैट को नीलामी के जरिए बेचा गया है आैर इसका ट्रांजैक्शन इसी सप्ताह की शुरूआत में पूरा किया गया है। हालांकि इस डील में बारे में न तो सिटीबैंक आैर न ही हर्ष गोयनका ने अभी तक कोर्इ टिप्पणी की है।


क्या है फ्लैट की खासियत

ये फ्लैट मुंबर्इ के IL प्लाजो में 18 आैर 19वें फ्लोर पर मौजूद है। इस डील का वैल्यू कार्पेट एरिया वेसिस पर 1.29 लाख रुपए प्रति स्केवयर फीट का है। ये डील इसके पहले की डील से अधिक है। साल 2013 में येस बैंक के राणा कपूर ने बैंक आॅफ अमरीका से 39 करोड़ रुपए में खरीदा है। जो कि इसी साइज का है। गोयनका के इस नए फ्लैट का कार्पेट एरिया 3500 स्क्वेयर फीट का है। ये डील मालाबार कोस्टल होल्डिंग्स LLP नाम की स्पेशल पर्पज व्हीकल कंपनी के माध्यम से पूरी की गर्इ है।

कर्इ नामचीन उद्योगपति का रहा चुका है आशियाना

आपको बात दें कि इस अपार्टमेंट पहले से ही कर्इ उद्योगपतियों आैर धनकुबेरों का फ्लैट है। देश के सबसे बड़े आैर मशहूर निवेश राकेश झुनझुनवाला भी इसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहते हैं। इसके साथ ही यहां स्वर्गीय अभिनेता विनोद खन्ना का भी एक फ्लैट है। वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुम के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी इस बिल्डिंग में पहले रह चुके हैं।


पहले भी हो चुके हैं महंगे डील

दक्षिण मुंबर्इ के सबसे ऊंचे प्वाइंट पर स्थित IL प्लाजो का निर्माण 1972 में हुआ था। इस बिल्डिंग के तीनों तरफ से समुद्र हैं आैर इसके साथ ही यहां से पूरे मुंबर्इ का बेहतरीन नजारा दिखता है। इस बिल्डिंग में कुल 4 विंग्स आैर हर फ्लोर पर केवल दो अपार्टमेंट हैं। इसके पहले साल 2017 में दक्षिण मुंबर्इ के भूलाभार्इ देसार्इ रोड पर भी मौजूद एशफोर्ड प्लाजो में भी एक फ्लैट 45 करोड़ रुपए में बिका था। जो कि देश में किसी भी रेजिडेंशियल अपार्टमेंट की सबसे महंगी डील है।