6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में चल रही थी मीटिंग, तभी महिला कर्मचारी के साथ हुआ कुछ एेसा कि उड़ गए होश

घटना से बैंक कर्मचारी घबरा गए और भागकर अपनी जान बचाई।
less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। आप अपने ऑफिस में बॉस और साथी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। तभी आपके बीच अचानक से एक खतरनाक सांप आ जाए तो सोचिए आपका क्या हाल होगा। यह सिर्फ ख्याल भर नहीं है। एेसा सच में हुआ है। जीहां हम बात कर रहे हैं दक्षिण चीन के नानींग शहर की है। चीन के एक स्थानीय चैनल के अनुसार, 12 अक्टूबर को नानींग शहर के एक बैंक में सुबह के समय मीटिंग चल रही थी। तभी एक बड़ा सा सांप छत से निकलकर कर्मचारियों के बीच आ गिरा। सांप इतना बड़ा था कि उसे देखते ही सभी कर्मचारियों के होश उड़ गए और सभी कमरे से बाहर भाग गए। स्थानीय चैनल ने इस पूरी घटना की वीडियो भी सोशल साइट ट्वीटर पर पोस्ट की है।

बाल-बाल बची महिला कर्मचारी

बैंक की सुबह की मीटिंग में कई कर्मचारी मौजूद थे। इसमें कई महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। मीटिंग के समय जिस जगह पर सांप गिरा, वहां पर एक महिला कर्मचारी खड़ी थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांप महिला कर्मचारी को छूता हुआ नीचे गिरा। सांप को देखते ही सारे बैंक कर्मचारी सकपका गए और आनन-फानन में कमरे से बाहर निकल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में महिला कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी नही घटी।

वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा सांप

बाद में बैंक की ओर से वाइल्ड लाइफ विभाग को घटना की सूचना दी। तुरंत ही वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी बैंक पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप पर काबू पाया गया। बैंक की ओर से घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस यह जांच करने में जुट गई है कि आखिर यह सांप बैंक की छत में कैसे पहुंचा।