4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्‍पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 से ज्यादा कर्मचारियों को दी नौकरी

जेट एयरवेज के कर्मचारियों को मिली राहत मदद के लिए आगे आया स्पाइसजेट 100 पायलटों समेत 500 से ज्यादा कर्मचारियों को दी नौकरी
2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

Apr 20, 2019

spicejet

स्‍पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 से ज्यादा कर्मचारियों को दी नौकरी

नई दिल्ली। संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ( Jet Airways ) को स्‍पाइसजेट ( Spice Jet ) ने बड़ी राहत दी है। स्‍पाइसजेट ने 100 पायलटों समेत 500 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि आने वाले समय में जैसे-जैसे वह अपने बेड़े में और विमानों तथा मार्गों को शामिल करेगी वैसे ही हम अन्य कर्मचारियों को भी नौकरी देंगे। स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है।


यात्रियों की मदद के लिए शामिल किए नए विमान

आपको बता दें कि जेट एयरवेज द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अस्थायी तौर पर परिचालन बंद करने के बाद यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए स्पाइस जेट ने अपने बेड़े में 27 और विमानों को शामिल करने की घोषणा की थी, जिसमें 22 बोइंग 737 और पांच टर्बोप्रॉप बॉम्बार्डियर क्यू400एस विमान होंगे। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि नए विमान की उड़ाने 26 अप्रैल से 2 मई के बीच शुरू हो जाएंगी। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह मई के अंत तक मुंबई से कई अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी, जिसमें हांग कांग, जेद्दाह, दुबई, कोलंबो, ढाका, रियाद, बैंकाक और काठमांडू शामिल है।


ये भी पढ़ें: शनिवार को डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर


स्पाइसजेट ने बयान में दी जानकारी

स्पाइसजेट ( Spice Jet ) ने बयान देते हुए कहा कि अब तक वह जेट एयरवेज के 100 से अधिक पायलटों, 200 से अधिक केबिन क्रू और 200 से अधिक टेक्निकल व एयरपोर्ट स्टाफ को नौकरी दे चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह जो भी बेहतर हो सकता है, वह करेंगें और लोगों को नौकरी देंगे। स्पाइस जेट के चेयरमैन और एमडी ने कहा कि इस बिजी सीजन में यात्रियों की समस्या दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन ने दी जानकारी

स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कंपनी में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें वह लोग जेट एयरवेज वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे हम अपना विस्तार कर रहे हैं, हम उनलोगों को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं, जिन्होंने दुर्भाग्यवश जेट एयरवेज के बंद हो जाने से अपनी नौकरियां गंवाई हैं।'

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.