scriptZomato महिला कर्मचारियों को एक साल में देगा 10 ‘Period Leave’, जानिए कंपनी की नई पॉलिसी | Zomato will give 10 period to female employees in a year | Patrika News

Zomato महिला कर्मचारियों को एक साल में देगा 10 ‘Period Leave’, जानिए कंपनी की नई पॉलिसी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 10, 2020 03:56:45 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

महिला कर्मचारियों के साथ Transgenders को भी मिलेगा महावारी अवकाश का फायदा
फूड डिलीवरी कंपर्नी Zomato ने अपने इस नए नियम को दिया है पीरियड पॉलिसी का नाम

Zomato will give 10 period to female employees in a year

Zomato will give 10 period to female employees in a year

नई दिल्ली। देश की अग्रणी फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ( Zomato ) ने अपनी महिला कर्मचारियों को खास तोहफा देते हुए साल में दस दिन पीरियड लीव ( Period Leave ) देने का ऐलान किया है, जिसका फायदा कंपनी में काम करने वाले ट्रांसजेंडर्स ( Transgenders ) भी उठा सकेंगे। कंपनी अपनी अपने नियम का नाम पीरियड पॉलिसी ( Period Policy ) रखा है। कंपनी का ऐसा करने का उद्देय ऑगर्नाइजेशन में इंक्लूसिव कर्क कल्चर ( Inclusive Work Culture ) प्रदान करना है। आपको बता दें कि कंपनी ने मेल के जरिए अपने सभी महिला कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ेंः- Former PM Manmohan Singh ने Economy में सुधार को दिए सुझाव, जानिए कौन से तीन कदम उठाने को कहा

लीव अप्लाई करने में ना करें शर्म
जोमैटो के के सीईओ दीपेंदर गोयल की ओर से किए गए ईमेल के अनुसार पीरियड लीव अप्लाई करते हुए किसी महिला कर्मचारी को शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। इसके लिए महिला कर्मचारी पूरी तरह से फ्री हैं। ईमेल के अनुसार पीरियड लीव के लिए अपने कलीग्स को ईमेल या फिर फोन पर सूचना देने को बिल्कुल भी शर्म नहीं महसूस नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- Gold And Silver Price : जन्माष्टमी से पहले Gold और Silver फिर हुआ महंगा, जानिए कितने हो गए हैं दाम

महिला और पुरुष में है बायोलॉजिकल डिफ्रेंस
कंपनी सीईओ के अनुसार जोमैटो का मानना है कि महिला और पुरुष अलग-अलग बायोलॉजिकल डिफ्रेंस के साथ पैदा होते हैं। कंपनी ने अपने पुरुष कर्मचारियों को यह समझाने का प्रयास किया है कि जब भी कोई महिला कर्मचारी फोन या ईमेल पर आपसे पीरियड लीव पर होने की बात करें तो बिल्कुल भी शर्मिंदा ना हों। वहीं महिला कर्मचारी को भी पीरियड लीव लेने में किसी भी तरीके से परेशान होने की जरुरत नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- आज से बदल गई Canara Bank की FD में निवेश पर Interest Rate, जानिए कितना सस्ता किया Bank Loan

कंपनी में कितने कर्मचारी करते हैं काम
फूड डिलीवरी कंपनी की शुरुआत 2008 में गुरुग्म से हुई थी। कंपनी ने काफी कम समय में अपनी काफी अलग पहचान बनाई है। भारत के अलावा दूसरे देशों में अपने पांव पसारे हुए हैं। कंपनी में मौजूदा समय में 5 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। जोमैटो की इस नई पॉलिसी की तारीफ पूरे कॉरपोरेट वल्र्ड में हो रही है। आपको बता दें कि आज भी देश में पीरियड यानी मासिक धर्म को लेकर जागरुकता की काफी कमी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो